लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर रविवार का दिन यात्रियों के लिए मुसीबत भरा रहा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली गुल होने की वजह से पूरे एयरपोर्ट की पानी की सप्लाई अचानक बंद हो गई। इसका असर इतना गहरा था कि टॉयलेट से लेकर रेस्टोरेंट और बार तक, सब कुछ ठप करना पड़ा।
क्यों आई पानी की किल्लत? जल आपूर्ति कंपनी SES वाटर के बाउ बीच वाटर ट्रीटमेंट वर्क्स में पावर कट की समस्या हुई थी। इसके कारण पानी का दबाव पूरी तरह गिर गया, जिससे केंट और ससेक्स काउंटियों के साथ-साथ गैटविक एयरपोर्ट पर भी जलापूर्ति बाधित हो गई।
प्रशासन ने मांगी माफी एयरपोर्ट प्रशासन ने सोशल मीडिया पर स्थिति की जानकारी देते हुए यात्रियों से माफी मांगी है। प्रशासन का कहना है कि वे जल कंपनी के साथ मिलकर सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है और बोतलबंद पानी उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।
यात्रियों का फूटा गुस्सा एयरपोर्ट के दावों के विपरीत यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की है। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पानी की समस्या के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई और न ही एयरपोर्ट पर पानी की बोतलें बांटी जा रही हैं। यात्रियों का कहना है कि टॉयलेट बंद होने की वजह से स्थिति बेहद खराब हो गई है।
फर्श पर बैठने को मजबूर यात्री पूर्व सांसद माइकल डुगर ने भी सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि खाने-पीने के आउटलेट बंद होने के कारण वहां बैठने की जगह भी नहीं बची है, जिससे यात्री फर्श पर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि कम से कम बंद पड़े रेस्टोरेंट के एरिया को यात्रियों के बैठने के लिए खोल दिया जाए।
A local water supply issue is continuing to cause disruption. There is currently no water supply in either terminal.
— London Gatwick LGW (@Gatwick_Airport) July 26, 2026
Our staff are on hand to support passengers and provide assistance where needed, some restaurant partners have opened to provide additional seating.
We apologise… pic.twitter.com/B5UZHB1680
उत्तराखंड बनेगा साहित्यिक पर्यटन का हब, CM धामी ने साहित्यकारों के साथ बुनी भविष्य की रणनीति
LGBTQ+ समुदाय समाज का अभिन्न हिस्सा, इन्हें न देखें हीन भावना से : मोहन भागवत का बड़ा बयान
जंतर-मंतर से डांस फ्लोर तक: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न में डूबे CJP नेता, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सीवान छात्र आंदोलन: AK-47 लहराने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, सस्पेंड हुआ अभिषेक पटेल
तेज प्रताप यादव पर कानूनी शिकंजा: हत्या के प्रयास समेत 12 गंभीर धाराओं में फंसे, जेल की हवा खाने को मजबूर
बिजली नहीं थी तो बढ़ गई आबादी : शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का पुराना वीडियो हुआ वायरल
सिएटल फूड फेस्टिवल में खूनी खेल: अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, मची अफरा-तफरी
हाईवे पर मौत का खेल: चलती बाइक की टंकी पर सोए प्रेमी जोड़े, टोकने पर मिली बदतमीजी
अलर्ट: देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, गुजरात में रेड अलर्ट जारी
NEET पेपर लीक विवाद: छात्रों पर बरसी गोलियां, राहुल गांधी बोले- सरकार झूठी और सिस्टम जानलेवा