म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों कंपोजर अमाल मलिक और तनिष्क बागची के बीच का विवाद गहरा गया है। अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर तनिष्क के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें सख्त चेतावनी दी है।
पोस्ट डिलीट करने पर दी सफाई हाल ही में अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर लगाए गए आरोपों वाले अपने सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिए थे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्ट हटाने का मतलब आरोप वापस लेना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केवल अपनी टाइमलाइन से कचरा साफ कर रहे थे। अमाल के अनुसार, जो कहना था, वह कह चुके हैं और अपनी हर बात पर आज भी कायम हैं।
10 साल का गुस्सा अब बाहर आया अमाल मलिक ने बताया कि उन्होंने करीब एक दशक तक अपने गुस्से को दबाकर रखा। उन्होंने कहा, 10 साल बाद मुझे सामने आना पड़ा क्योंकि सही बात के लिए कोई खड़ा नहीं होता। मैंने एक बुरे इंसान की सच्चाई सामने रख दी है, अब कर्म अपना हिसाब जरूर करेगा।
तनिष्क को दी खुली चेतावनी अमाल ने बेहद तीखे अंदाज में तनिष्क बागची को नसीहत दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, बेटे, मुझसे तो औकात में ही रहना। यह मेरी लाइफ-लॉन्ग वॉर्निंग है। अगर अब से किसी के साथ भी कुछ गलत हुआ, तो याद रखना, मैं फिर वापस आऊंगा तुम्हारी बैंड बजाने।
क्या है पूरा विवाद? अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें प्रमुख हैं—म्यूजिक कॉपी करना और दूसरों के काम का श्रेय खुद ले लेना। अमाल ने यह भी दावा किया कि उन्हें तनिष्क के करीबी लोगों द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर धमकाया जा रहा था।
इतना ही नहीं, अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर एक महिला को शादी का झांसा देकर परेशान करने जैसे निजी और गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल, तनिष्क बागची की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Deleting the tweets only & only because I have to get rid of the garbage from my timeline 🤮
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) July 26, 2026
This decision comes from a place of clarity that I’ve done the needful and put this rat back in his place 🐀🐀🐀
Now before portals report some clickbait nonsense headline stating… pic.twitter.com/BNAXQUcfOG
केरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से एक यात्री की मौत, 26 घायल
जंतर-मंतर से हटे प्रदर्शनकारी, पीछे छूटा कचरे का पहाड़; सफाई अभियान जारी
मेरठ की सड़क पर तमाशा : पत्नी ने फाड़ी पति की शर्ट, सरेआम हुई हाथापाई का VIDEO वायरल
भारत जहाज बना रहा है और पाकिस्तान आतंकवाद, अब PoK पर ही होगी बात: राजनाथ सिंह
कोलकाता हिंसा: छात्रों की आड़ में दंगा फैलाने वाले 11 गिरफ्तार, एक भी स्टूडेंट नहीं निकला
कैस्पियन सागर में यूक्रेन का सर्जिकल स्ट्राइक , ईरान ने दी जंग और भड़कने की चेतावनी
जीत के बीच भारत के लिए बुरी खबर, तीसरे T20 से पहले टीम में होगा बड़ा बदलाव?
उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर तंज: वोट चुराए जा सकते हैं, लोग नहीं
ग्रेटर नोएडा में खेलते-खिलौने रह गए, गड्ढे में दफन हुआ 6 साल के मासूम का बचपन
NEET पेपर लीक: लखनऊ में दहले दिल, छात्रों की याद में जल उठीं हजारों मोमबत्तियां