शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग और छात्रों के व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा एक बड़ी घटना बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे छात्रों की बड़ी जीत करार दिया है।
युवा हिंदुस्तान का भविष्य हैं राहुल गांधी ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाले हर युवा पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा प्रणाली को फिर से संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दो मांगें अभी भी बाकी भले ही मंत्री ने इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन कांग्रेस और छात्र संगठन अभी भी अपनी दो मुख्य मांगें दोहरा रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि वे छात्रों के भविष्य का सम्मान करते हुए माफी मांगें। इसके साथ ही, प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई हिंसा और पैलेट गन के इस्तेमाल के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विपक्ष का सरकार पर हमला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटना को अहंकारी सत्ता के सामने छात्रों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह उन लाखों युवाओं की जीत है जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई।
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान को अयोग्य और असंवेदनशील बताते हुए कहा कि यह उस पीढ़ी की जीत है जो लंबे समय से अन्यायपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष कर रही थी।
छात्रों का हौसला, सत्ता पर दबाव कांग्रेस नेताओं का मानना है कि छात्रों का यह आंदोलन किसानों और मजदूरों जैसे अन्य दबे-कुचले वर्गों के लिए भी एक मिसाल है। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि उनकी लड़ाई केवल एक इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि वे शिक्षा विभाग में जवाबदेही और छात्रों पर हुए अत्याचारों के लिए न्याय की मांग जारी रखेंगे।
फिलहाल, इस इस्तीफे के बाद शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या सरकार छात्रों की शेष मांगों को पूरा करेगी या विवाद और आगे बढ़ेगा।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
2 मांगें… pic.twitter.com/Uc2cEOCVKA
नीट पेपर लीक विवाद: सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान, दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: डेब्यू के लिए तैयार यश ठाकुर, सीरीज सील करने पर नजर
आंदोलन खत्म: सरकार ने मानी CJP की सभी मांगें, प्रदर्शनकारियों से वापस लौटने की अपील
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सोनम वांगचुक की 26 दिन की ऐतिहासिक भूख हड़ताल खत्म
NEET पेपर लीक की आंच: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
इस्तीफा: नीट पेपर लीक और Gen-Z के आक्रोश के आगे झुकी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद
कॉकरोच जनता पार्टी को सलाम: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान
तीसरे दौर की बातचीत से पहले CJP प्रमुख अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा लेकर ही दम लूंगा
बलिया का 52 बीघा पोखरा विवाद: अवैध कब्जे पर कार्रवाई न होने से गरमाया मामला, मुख्य सचिव तक पहुंची शिकायत
फतेहपुर: सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- खाली जमीन देखते ही कब्जा करना सपा का एजेंडा था