स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रोमांच अपने चरम पर है। 74 देशों के एथलीटों के बीच चल रहे इस महाकुंभ में दूसरे दिन का खेल कई उतार-चढ़ाव लेकर आया। टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक इंग्लैंड के नाम रहा।
मार्क स्वान का ऐतिहासिक प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पहला गोल्ड मेडल इंग्लैंड ने अपने नाम किया है। पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में मार्क स्वान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वे इस बार के खेलों में गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।
पदक तालिका की वर्तमान स्थिति ताजा आंकड़ों के अनुसार, नाइजीरिया पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। नाइजीरिया के खाते में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड (एक गोल्ड, एक ब्रॉन्ज) है, जबकि मलेशिया एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है।
भारत का खाता खुलने का इंतजार भारतीय दल के लिए दूसरा दिन मिला-जुला रहा। पदक तालिका में भारत का अभी खाता नहीं खुला है। हालांकि, कुछ खेलों में उम्मीदें बरकरार हैं। लॉन बॉल्स में रूपा रानी टिर्की और पिंकी की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर बेहतरीन शुरुआत की है।
तैरकी में श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 14वां स्थान हासिल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 12:29 बजे खेला जाएगा।
पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को निराशा पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहा। अशोक ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए 200kg का वजन उठाया, लेकिन वे पदक से चूक गए और चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, परमजीत कुमार 176kg के सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ सातवें स्थान पर रहे। अशोक महज 9.7 अंकों के अंतर से ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए।
Glasgow Commonwealth Games:
— India_AllSports (@India_AllSports) July 24, 2026
The first Gold medal of the Games goes to England🥇
Mark Swan tops the podium in Para Powerlifting. #CWG2026 #CWG2026withIAS pic.twitter.com/vcwKGOO9mB
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ियों का बॉल्स में दम, पहले ही दिन किया बड़ा उलटफेर
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी का वायरल सेलिब्रेशन आखिर किसके लिए था? युवा बल्लेबाज ने खोला राज
दिल्ली में प्रदर्शन का असर: ट्रैफिक पुलिस की सख्त एडवाइजरी, घरों से निकलने से पहले जान लें ये निर्देश
नीट पेपर लीक: सोनम वांगचुक को सलाह देना सलमान खान को पड़ा भारी, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
छात्रों को दुश्मन मान रही मोदी सरकार : सोनिया गांधी का तीखा हमला, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
EPFO की सख्त चेतावनी: PF का पैसा म्यूचुअल फंड में लगाना पड़ सकता है भारी
गोकुलधाम का नया अवतार: अब 3D में हंसाएंगे जेठालाल और दया भाभी, जानें पूरी डिटेल
वेस्टइंडीज क्रिकेट में भूचाल: स्टार गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार
NEET विरोध के बीच बिहार का अजीबोगरीब वीडियो वायरल: छात्र बोले- सर, लाठी से बोर हो गए, AK-47 ले आइए!
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा: जानिए कोहली, रोहित और धोनी ने किस उम्र में जड़ी थी अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी?