नीट (NEET) पेपर लीक मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। अब इस संवेदनशील मुद्दे पर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और युवाओं के समर्थन में एक भावुक संदेश लिखा है।
युवाओं के सपनों की सुरक्षा जरूरी शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा, एक युवा भारतीय होने के नाते, मेरा मानना है कि हमारी पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और उस भविष्य को आकार देने का हर अवसर मिलना चाहिए, जिसकी हम सभी आकांक्षा रखते हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के उनके अधिकार का समर्थन किया है।
शिक्षा ही राष्ट्र की असली ताकत गिल ने स्पष्ट किया कि शिक्षा में ही देश के भविष्य को संवारने की असली ताकत निहित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संकट से निपटने के दौरान करुणा, आपसी सम्मान और हर छात्र के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया है।
इरफान पठान और शिखर धवन भी जुड़े नीट मामले पर शुभमन गिल से पहले अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अपनी राय रखी है। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने छात्रों और उनके परिवारों की मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी पेपर लीक को छात्रों की उम्मीदें तोड़ने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्षता सुनिश्चित करने की अपील की है।
वहीं, शिखर धवन ने एक संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन इस चुनौतीपूर्ण समय में धैर्य बनाए रखना और देश की संस्थाओं पर भरोसा रखना भी जरूरी है। दिग्गजों के इन बयानों ने नीट विवाद को एक नई गंभीरता दे दी है, जहां अब पूरा देश न्याय और पारदर्शिता की मांग कर रहा है।
INSTAGRAM STORY BY INDIAN CAPTAIN SHUBMAN GILL 🇮🇳 pic.twitter.com/Qf8HJctMTz
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 23, 2026
चंपावत का अनोखा मंदिर: जहां अदालत से पहले भगवान के दरबार में लगती है अर्जी
रांची में सियासी संग्राम: नीट पेपर लीक पर भिड़े कांग्रेस-भाजपा, जमकर चले पत्थर, अंडे और टमाटर
NEET विवाद: अन्ना हजारे का सरकार पर तीखा प्रहार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
NEET विवाद: सलमान खान ने किया समर्थन, तो पुराना पेपर लीक वाला वीडियो हुआ वायरल
हवाबाजी से काम नहीं चलेगा : जेपी नड्डा के घर जाने से CJP का इनकार, सरकार के सामने रखीं कड़ी शर्तें
नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार में उबाल: कटिहार से बेगूसराय तक सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
हरारे में मयंक और प्रिंस का कहर: जिम्बाब्वे को 125 रनों पर समेट भारत को मिला आसान लक्ष्य
छात्रों की आड़ में पुलिस पर सुनियोजित हमला: जंतर-मंतर हिंसा में घायल इंस्पेक्टर ने खोले राज
मयंक यादव का धमाकेदार कमबैक: पहली ही गेंद पर विकेट लेकर रचा इतिहास
जंतर-मंतर लाठीचार्ज: क्या लाठीचार्ज कानूनी है? हाई कोर्ट के नोटिस और पुलिस की शक्तियों का सच