फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित ASEAN विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वैश्विक मोर्चों पर कड़ा रुख स्पष्ट किया है। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट से लेकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र तक की सुरक्षा चिंताओं पर खुलकर बात की।
ईरान को सख्त संदेश ईरान द्वारा हाल ही में दिए गए आंख के बदले आंख के बयान पर पलटवार करते हुए रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की नीति इससे कहीं ज्यादा आक्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया, ट्रंप की नीति आंख के बदले सिर (A Head for an Eye) की है। तेहरान को उसकी हर उकसावे वाली कार्रवाई की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
रुबियो के अनुसार, ईरान बातचीत के संकेत तो दे रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी जहाज या अमेरिकी हितों को निशाना बनाया, तो अमेरिका इसका करारा जवाब देगा।
एशिया-प्रशांत पर अमेरिका का फोकस बैठक में रुबियो ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने इन आशंकाओं को खारिज किया कि अमेरिका यूक्रेन और मिडिल ईस्ट के संकट में उलझकर एशिया से ध्यान भटका रहा है।
रुबियो ने कहा कि अमेरिका एक साथ कई मोर्चों पर सक्रिय है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र उनकी विदेश नीति के केंद्र में है और वाशिंगटन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए हर दिन काम कर रहा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर मध्यस्थता की पेशकश रुबियो ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है।
हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि शांति समझौता कराना एक बड़ी चुनौती है। पिछली कोशिशें नाकाम रहने के बावजूद रुबियो ने कहा कि अमेरिका कूटनीतिक प्रयास जारी रखेगा और यदि दोनों पक्ष ईमानदारी से वार्ता की मेज पर आते हैं, तो वाशिंगटन शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अपनी पूरी भूमिका निभाएगा।
Marco Rubio on the Islamic regime of Iran:
— Vivid.🇮🇱 (@VividProwess) July 23, 2026
The President s policy is a head for an eye—honestly. That s what it s going to be. They re paying a very heavy price for the things they re doing.
pic.twitter.com/c6hqGHdm9D
नीट पेपर लीक: सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल का छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान, कही ये बात
15 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में मचाया कोहराम!
नीट पेपर लीक: ‘शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, हम तैयार रखेंगे त्यागपत्र’, जंतर-मंतर से बोले अभिजीत दिपके
ये सिर्फ आईपीएल खिलाड़ी है कहने वालों को वैभव सूर्यवंशी का मुंहतोड़ जवाब, 19 गेंदों में रचा इतिहास
नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार में उबाल: कटिहार से बेगूसराय तक सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
छात्रों की आड़ में पुलिस पर सुनियोजित हमला: जंतर-मंतर हिंसा में घायल इंस्पेक्टर ने खोले राज
फेल होना ठीक है, लेकिन चीटिंग नहीं : नीट विवाद पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान
अगली बार दिखे तो जेब में डाल दूंगा 50 ग्राम ड्रग्स : नीट छात्रों को धमकी देते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं विधायक केतकी सिंह, एक्सईएन का हाथ पकड़ सड़क पर खींचा
350 KG थ्रस्ट की ताकत: भारत ने बनाया अपना पहला स्वदेशी जेट इंजन, डिफेंस सेक्टर में रचा इतिहास