नीट (NEET) पेपर लीक मामले ने पूरे देश में छात्रों के बीच भारी असंतोष पैदा कर दिया है। दिल्ली की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते छात्रों और उनके संघर्ष के बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
छात्रों की सुरक्षा और भविष्य पर चिंता सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट कहा कि छात्रों की शिक्षा और उनकी सुरक्षा सरकार और देश के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अब और परेशान न हों और न ही अपने माता-पिता को चिंता में डालें।
प्रधानमंत्री पर जताया भरोसा अभिनेता ने प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप का जिक्र करते हुए कहा, माननीय प्रधानमंत्री ने इस मामले पर ट्वीट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करेंगे। सलमान ने छात्रों से घर लौटने की अपील की है ताकि स्थिति सामान्य हो सके।
सोनम वांगचुक को खास संदेश प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सोनम वांगचुक को संबोधित करते हुए सलमान खान ने बेहद आत्मीय लहजे में कहा, सोनम, अब बस करो दोस्त। इस मुद्दे को और मत खींचो। अगर किसी और दिन इसकी जरूरत पड़ी, तो उस वक्त के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखना।
खाना भेज दूंगा, अब मान जाओ सलमान ने सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने मजाक और गंभीरता के बीच लिखा, और अब कुछ खा लो। अगर तुम चाहो तो मैं घर से तुम्हारे लिए खाना भेज दूंगा।
सोशल मीडिया पर सक्रिय है एक्टर इससे पहले भी सलमान खान ने पेपर लीक को एक बेहद गंभीर मुद्दा बताया था। उन्होंने छात्रों के एकजुट होने की सराहना की थी और कहा था कि बच्चों का बेहतर भविष्य और मजबूत शिक्षा व्यवस्था देश की जरूरत है। सलमान के इन बयानों को अब लोग काफी स्पष्ट और जिम्मेदारी भरा मान रहे हैं।
The students are at top priority, educationally n security-wise, so they need not worry and have their parents worried for them. The Honorable Prime Minister has tweeted, and I am sure that he will take strict action against all those people who are responsible for this leak. So… pic.twitter.com/89Ykfs5r4k
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 23, 2026
सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुले तो हम करेंगे दखल
चित्रकूट की देवांगना घाटी में जंगल भ्रमण के दौरान छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर क्यों भड़कीं सोनम वांगचुक की पत्नी? कहा- छात्रों के बीच क्यों नहीं गए?
वही मैदान, वही अंदाज: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वंडर-बॉय वाला धमाका
गोरखपुर को 994 करोड़ की सौगात: CM योगी बोले- पिछली सरकारों ने युवाओं को बेरोजगार करने का पाप किया
मंगला पशु बीमा योजना: लक्ष्य में कोताही बर्दाश्त नहीं, मंत्री जोराराम कुमावत की अधिकारियों को सख्त चेतावनी
NEET लीक बवाल: राहुल गांधी के मार्च को रोकने के लिए दिल्ली बनी किला , बस के आगे बस लगाकर रोकी राह
नीट पेपर लीक: छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत हुए सचिन तेंदुलकर, पिता की सीख याद दिलाकर सरकार से की बड़ी मांग
बारिश में भीगे नोट नहीं बने मुसीबत, बुजुर्ग की दरियादिली देख नम हो गई सबकी आंखें
उत्तराखंड में पेपर लीक गैंग का बड़ा खुलासा: BTech की परीक्षाएं रद्द, प्रोफेसर गिरफ्तार