दिल्ली में गरमाया NEET मुद्दा NEET पेपर लीक मामले ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है। विपक्ष अब छात्रों के समर्थन में खुलकर सड़क पर उतर आया है। गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने गांधी स्मृति तक मार्च निकालने का फैसला किया।
राहुल के घर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा मार्च की शुरुआत राहुल गांधी के आवास से हुई। जैसे ही सांसद वहां इकट्ठा हुए, पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए बैरिकेडिंग कर दी। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब विपक्षी सांसदों की बस को रोकने के लिए पुलिस ने उसके आगे ही दूसरी बस खड़ी कर दी।
पैदल मार्च की चेतावनी रास्ता रोके जाने से भड़के विपक्षी सांसदों और कांग्रेस समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सांसदों ने पुलिस को साफ चेतावनी दी कि यदि उन्हें बसों में नहीं जाने दिया गया, तो वे पैदल ही गांधी स्मृति की ओर कूच करेंगे। तनाव के कुछ देर बाद पुलिस ने बैरिकेड्स हटा दिए।
छात्रों के दुख में साथ हैं हम गांधी स्मृति पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हम उन छात्रों के साथ खड़े हैं जिन्होंने NEET पेपर लीक के कारण अपनी जान गंवाई। हम न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग कर रहे हैं, लेकिन छात्रों को पीटा जा रहा है।
विपक्ष का सरकार पर सीधा निशाना राहुल गांधी ने कहा कि जब देश का छात्र सड़क पर है, तो विपक्ष मूकदर्शक नहीं बन सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले इंडिया गेट और फिर तीन मूर्ति जाने के हमारे शांतिपूर्ण प्रयासों को सरकार द्वारा रोका गया।
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने तीखे स्वर में कहा, यह सरकार इतनी जिद्दी है कि उनमें बाहर आकर बात करने की हिम्मत तक नहीं है। क्या उन्हें पता भी है कि गांधी स्मृति क्या है?
शांतिपूर्ण समापन भारी हंगामे और पुलिस के साथ नोकझोंक के बाद आखिरकार राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे। वहां उन्होंने किसी तरह की नारेबाजी नहीं की और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।
🔴#BREAKING | राहुल गांधी के साथ विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे #RahulGandhi #Congress @ashutoshjourno @BabaManoranjan pic.twitter.com/i7hCN4QMen
— NDTV India (@ndtvindia) July 23, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका, डोप टेस्ट में फेल हुआ स्टार खिलाड़ी
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं विधायक केतकी सिंह, एक्सईएन का हाथ पकड़ सड़क पर खींचा
सोनम, बहुत हो गया अब घर जाओ : सलमान खान ने छात्रों से की प्रोटेस्ट खत्म करने की अपील
रांची में सियासी जंग: नीट पेपर लीक पर बवाल, BJP ऑफिस के बाहर चले अंडे-टमाटर और लाठियां
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच युवराज सिंह की अपील, कहा- संवाद से निकलेगा समाधान
सड़क है या रील बनाने का कारखाना? वायरल वीडियो देख चकराए लोग
बैग में 50 ग्राम ड्रग्स डाल दूंगा और जिंदगी खत्म हो जाएगी - छात्रों को धमकाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
सरकार को सद्बुद्धि के लिए सड़कों पर उतरेंगे ठाकरे बंधु, नीट धांधली पर आर-पार की लड़ाई
उत्तराखंड में पेपर लीक गैंग का बड़ा खुलासा: BTech की परीक्षाएं रद्द, प्रोफेसर गिरफ्तार
फिर दिखे तो जेब में 50 ग्राम पाउडर डाल दूंगा : प्रदर्शनकारियों को धमकाने वाले पुलिस ड्राइवर पर गिरी गाज