स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। भारतीय दल पूरी तैयारी के साथ इस महाकुंभ में उतरने को तैयार है, लेकिन खेलों के आगाज से ठीक पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है।
डोपिंग की चपेट में आया जूडो स्टार भारत के लिए पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे युवा जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार अब कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं होंगे। अरुण कुमार डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (JFI) के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि अरुण प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए हैं।
73 किग्रा भारवर्ग में भारत को हुआ नुकसान अरुण कुमार को मेंस 73 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करना था। भारतीय खेमे में उन्हें लेकर काफी उम्मीदें थीं। ताशकंद ग्रैंड स्लैम में 7वां स्थान हासिल करने के बाद उनका आत्मविश्वास चरम पर था और फैंस उन्हें मेडल की रेस में सबसे आगे देख रहे थे। दुर्भाग्य से, डोपिंग विवाद ने उनके इस सपने को चकनाचूर कर दिया है।
शानदार करियर पर लगा ग्रहण अरुण कुमार पिछले कुछ समय से भारतीय जूडो का उभरता हुआ चेहरा थे। साल 2023 में मकाऊ जूनियर एशियन कप में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद 2025 में उन्होंने ताइपे एशियन ओपन में गोल्ड और हॉन्ग कॉन्ग एशियन ओपन में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर यह साबित कर दिया था कि वे लंबे रेस के घोड़े हैं।
मनोबल गिरा, झटका बड़ा अरुण जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी का बाहर होना न केवल उनके करियर के लिए एक बड़ा सेटबैक है, बल्कि भारतीय जूडो टीम के लिए भी एक बड़ी क्षति है। डोपिंग से जुड़े इस मामले ने अन्य एथलीट्स को भी सतर्क कर दिया है। फिलहाल, इस खबर ने खेल जगत में हलचल मचा दी है और अब फैंस की नजरें बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।
🚨 Doping setback for India 🚨
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) July 23, 2026
Judoka Arun Kumar (73kg) who was selected for Commonwealth Games has tested positive for a banned substance and will not travel to Glasgow.
JFI President Mukesh Kumar confirmed the development.
Info - @g_rajaraman pic.twitter.com/Gax6KGbmi6
जंतर-मंतर लाठीचार्ज: क्या लाठीचार्ज कानूनी है? हाई कोर्ट के नोटिस और पुलिस की शक्तियों का सच
बच्चों का भविष्य चोरी हो गया , CJP प्रोटेस्ट पर भड़के खेसारी लाल यादव, प्रशासन से पूछे तीखे सवाल
लॉक अप 2: वाइल्ड कार्ड एंट्री ने मचाई खलबली, श्रेया कालरा के साथ हुई तीखी बहस
सादे कपड़ों में पुलिस का लाठीचार्ज: क्या कानून देता है इसकी इजाजत?
मुंबई: NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में लेडी सिंघम का अवतार, पुलिस वैन के सामने डटी महिला का वीडियो वायरल
धर्मेंद्र प्रधान और सोनम वांगचुक: एक पुरानी तस्वीर जो अब बनी है सवाल
154 मैच, 217 विकेट... फिर भी टीम से बाहर! जन्मदिन पर जानें युजवेंद्र चहल का सफर और अनसुने रिकॉर्ड
WWE Raw में दिखा ब्लडलाइन का खौफ, रिंग में मचा जबरदस्त बवाल
अगली बार दिखे तो जेब में डाल दूंगा 50 ग्राम ड्रग्स : नीट छात्रों को धमकी देते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
मोदी है तो मुमकिन है गाने पर घिरे राजकुमार राव, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब