नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एक पुरानी तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। तीन साल पुरानी इस पोस्ट में शिक्षा मंत्री ने वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की जमकर तारीफ की थी।
तारीफों से भरे थे कभी सुर मार्च 2023 की इस पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान ने सोनम वांगचुक के साथ हुई मुलाकात को शानदार बताया था। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, अनुभव-आधारित पढ़ाई और सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए वांगचुक के जुनून की सराहना की थी।
अब क्यों गर्म है सियासी पारा? आज स्थितियां बिल्कुल उलट हैं। नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के मुद्दे पर सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। अब वही वांगचुक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी विरोधाभास के कारण पुरानी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अस्पताल से भी जारी है आंदोलन प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले सफदरजंग और फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वांगचुक के समर्थकों का आरोप है कि उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा गया था।
राजनीतिक बहस तेज इस पूरे घटनाक्रम पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। जहां एक तरफ प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि छात्रों के मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल समाधान के बजाय केवल हंगामा करना चाहता है। शिक्षा मंत्री की पुरानी तारीफ और वर्तमान का अशांत विवाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है।
Wonderful conversations with Shri @Wangchuk66 and his wife Gitanjali J Angmo ji.
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) March 15, 2023
Appreciate their passion, thoughts and drive for transforming education, encouraging experiential learning, developing culture of innovation and sustainable development. pic.twitter.com/dA1a6osMwR
जन नायकन रिव्यू: थलपति विजय की विदाई फिल्म देख थिएटर्स में मचा जश्न, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर !
कमल के आकार में सजेगा नया विधान भवन, ₹5,200 करोड़ की लागत से लखनऊ में बनेगा आधुनिक पावर सेंटर
डिंडोरी: अस्पताल का सनसनीखेज वीडियो वायरल, क्या मरीज को चढ़ाया जा रहा था मिनरल वॉटर?
NEET पेपर लीक: राहुल गांधी का गांधी स्मृति मार्च, पुलिस के साथ नोकझोंक और मौन प्रदर्शन
मयंक यादव की घातक वापसी: पहली ही गेंद पर शिकार, दिग्गजों की खास लिस्ट में हुए शामिल
वार्ता की मेज पर क्यों नहीं आ रही CJP? सरकार ने कहा- हमने 4 बार बुलावा भेजा, हर बार मिला इनकार
दिल्ली में NSA के अधिकार: क्या पुलिस को मिली बेलगाम ताकत या यह महज़ एक रूटीन प्रक्रिया?
नीट विवाद: छात्रों का दर्द समझें और मेरिट को बचाएं—सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी
# ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ वैभव सूर्यवंशी का जलवा, मां के लिए खास अंदाज में मनाया जश्न
जंतर-मंतर पर गतिरोध: सरकार ने फिर दी बातचीत की पेशकश, नड्डा के घर या दफ्तर में चर्चा के लिए तैयार