नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन अब और तेज हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार द्वारा मिले बातचीत के प्रस्ताव पर सख्त रुख अपनाते हुए अपनी शर्तें साफ कर दी हैं।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया है कि सरकार ने छात्रों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चार बार औपचारिक आमंत्रण दिया है। मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की सुविधा और समय के अनुसार चर्चा के लिए तैयार है।
हालांकि, CJP ने इस ऑफर पर स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी मंत्री के दफ्तर या सरकारी आवास पर नहीं जाएंगे। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, सरकार को जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आना होगा। हमें अभी तक सीधे तौर पर कोई स्पष्ट संदेश नहीं मिला है।
बातचीत में गतिरोध के बीच CJP ने 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए अन्य छात्र संगठनों से इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
इस बीच, 25 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक ने भी अनशन समाप्त करने के संकेत दिए हैं। उनकी शर्त है कि प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं पर सरकार कोई कानूनी कार्रवाई न करे। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग अब उनकी प्राथमिकता सूची से नीचे आ गई है, जबकि CJP अभी भी अपनी मांगों पर अड़ी हुई है।
राजधानी की स्थिति को देखते हुए न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। कनॉट प्लेस इलाके की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी दफ्तरों, दुकानों और रेस्तरां को आज यानी 23 जुलाई को शाम 6:30 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। यह फैसला एनडीएमसी प्रशासन के निर्देशों के बाद लिया गया है।
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, यूनियन मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं; तो हमने अपना सुझाव पहले ही दे दिया है। जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं। हम वहीं मिलेंगे। मुझे… pic.twitter.com/IOwFGee1en
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
पुलिस वैन के आगे डटी रिया : मुंबई आंदोलन का नया चेहरा बनीं ये एक्ट्रेस
विजय की विदाई का महा-उत्सव: जन नायकन के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में रोए फैंस, तृषा कृष्णन ने भी देखा शो
लाल सागर में दहले सऊदी तेल टैंकर: हूती विद्रोहियों का मिसाइल अटैक, वैश्विक व्यापार पर मंडराया बड़ा खतरा
अगली बार दिखे तो जेब में डाल दूंगा 50 ग्राम ड्रग्स : नीट छात्रों को धमकी देते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
एक पति, तीन दुल्हनें: अमरोहा में सगी बहनों की अनोखी शादी ने मचाया हड़कंप
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बवाल: प्रदर्शन के दौरान ACP को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल
बैग में 50 ग्राम ड्रग्स डाल दूंगा और जिंदगी खत्म हो जाएगी - छात्रों को धमकाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
जंतर-मंतर से दूरी, बांकीपुर में छात्र शक्ति का दांव: क्या प्रशांत किशोर की रणनीति रंग लाएगी?
थलापति विजय का बीस्ट मोड : जन नायकन के साथ सिनेमाघरों में टूटा फैंस का सैलाब, जानिए कैसी है फिल्म
पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं छोड़ूंगा : कौन हैं IPS संकेत कुमार, जो ISRO में वैज्ञानिक थे?