मुंबई: दादर के शिवाजी पार्क में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने प्रशासनिक तंत्र को हिलाकर रख दिया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा घोटाले को लेकर उग्र थे। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर वैन में ठूंसना शुरू किया, तभी भीड़ से निकलकर एक महिला ने चलती वैन के सामने आकर अपनी जान की बाजी लगा दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सिर पर टोपी और बदन पर हूडी पहने एक महिला पुलिस वैन के ठीक सामने आकर खड़ी हो गई। ड्राइवर हॉर्न बजाता रहा और पुलिसवाले उसे हटाते रहे, लेकिन वह महिला अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई। उसके इस फौलादी इरादे ने वहां मौजूद हजारों छात्रों में जोश भर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला के इस कदम के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करना पड़ा।
मीडिया से मुखातिब होते हुए इस महिला ने अपना नाम रिया यादव बताया। रिया ने बेबाकी से कहा, पुलिस अगर अपना काम जिम्मेदारी से नहीं कर रही है, तो हम अपने नागरिकों की रक्षा खुद करेंगे। रिया ने साफ किया कि वह भले ही छात्रा नहीं हैं, लेकिन दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज ने उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया।
हर किसी के मन में यह सवाल है कि आखिर रिया यादव कौन हैं? रिया कोई आम प्रदर्शनकारी नहीं, बल्कि ग्लैमर इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख फॉलोअर्स हैं। वे दिलबारा जैसे वीडियो सॉन्ग में अभिनय कर चुकी हैं और रियासत नाम का अपना फैशन ब्रांड भी चलाती हैं।
रिया के इस साहसी कदम को मशहूर हस्तियों और कॉमेडियन रोहन जोशी जैसे लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। शिवाजी पार्क और आस-पास के क्षेत्रों में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 400 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब मुंबई की जनता की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या रिया की यह चिंगारी एक बड़े जन-आंदोलन में तब्दील होगी।
Mumbai student protests. Rain. Rhiya Ahir walks up to a police van, plants herself against the front, and does not move. Hand on the grille. Peace sign. Fist raised with the crowd. Interview mid-protest — still going. pic.twitter.com/tcgnGgLAQd
— Dilip Ray 🇮🇳 (@dilipray) July 23, 2026
चाइना ओपन 2026: पीवी सिंधु का सफर थमा, रोमांचक मुकाबले में चेन युफेई से मिली हार
जंतर-मंतर पर महिला को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, एडिशनल DCP संदीप लांबा ड्यूटी से हटाए गए
दिल्ली के CJP आंदोलन में आतंकी पन्नू की एंट्री: भाजपा ने दी कड़ी चेतावनी
बिहार विधानसभा में बवाल: ‘विधायकों और जनता की खाल उधेड़कर जूते बनाइए और विदेश में बेचिए’, RJD विधायक के बयान से मचा हड़कंप
मानसून का रौद्र रूप : दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक भारी बारिश का रेड अलर्ट, 11 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी
25वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक का अनशन: बोले- मैं अभी भी जिंदा हूं, बस एक आश्वासन का इंतजार है
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से बाहर क्यों हुआ क्रिकेट? इन 8 खेलों की विदाई से भारत को लगा तगड़ा झटका
लाल सागर में दहला सऊदी तेल टैंकर: हूती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, मची अफरा-तफरी
नहीं रहे समाजवादी सियासत के अजातशत्रु आलमबदी आजमी, पांच बार के विधायक का निधन
मुंबई: पुलिस वैन का दरवाजा खुला, हिरासत से भाग निकले छात्र; वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप