मुंबई पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारी छात्रों को बेहद डरावनी धमकी देता नजर आया। इस घटना के बाद शहर में भारी आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो में पुलिस वैन के अंदर बैठे कुछ छात्र दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें संभवतः हिरासत में लिया गया था। वैन में मौजूद पुलिसकर्मी छात्रों को चेतावनी दे रहा है कि यदि वे दोबारा प्रदर्शन में शामिल हुए, तो इसका गंभीर अंजाम भुगतना होगा।
पुलिसकर्मी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, अगर तुम लोग दोबारा दिखे, तो मैं तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। मैं तुम्हारे बैग में 50-50 ग्राम पाउडर (ड्रग्स) डाल दूंगा और तुम्हारी जिंदगी वहीं खत्म हो जाएगी।
कांग्रेस ने बताया लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला मुंबई कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर तीखा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि अगर यह सच है, तो यह केवल छात्रों को डराने का प्रयास नहीं, बल्कि लोकतंत्र में मिली अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा प्रहार है।
कांग्रेस ने कहा कि छात्रों के सवालों का जवाब धमकियों से नहीं, बल्कि जवाबदेही से दिया जाना चाहिए। अपनी आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है।
पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल, संबंधित पुलिसकर्मी को उसके मौजूदा पद से हटा दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डिजिटल ट्रैकिंग और पूछताछ से दहशदत का माहौल? यह घटना मुंबई में चल रहे छात्र प्रदर्शनों के बीच सामने आई है। आरोप है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अब डिजिटल निगरानी का सहारा ले रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार, पुलिस छात्रों को घर पर रहने और व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन शेयर करने का निर्देश दे रही है। इसके अलावा, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) का हवाला देकर छात्रों को तड़के सुबह नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है, जिससे छात्रों में डर का माहौल है।
एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि @MumbaiPolice प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमका रही है कि अगर वे दोबारा प्रदर्शन करने लौटे, तो उन्हें झूठे ड्रग्स के मामले में फँसा दिया जाएगा और पूरी ज़िंदगी जेल में सड़ना पड़ेगा।
— Mumbai Congress (@INCMumbai) July 23, 2026
अगर यह सच है, तो यह सिर्फ़ छात्रों को डराने की कोशिश नहीं,… pic.twitter.com/36KescEmro
यूएन में भारत की दो-टूक: पाकिस्तान को दिखाया आईना, आतंकवाद पर लताड़
नीट पेपर लीक: संसद में घमासान, रिजिजू का विपक्ष पर निशाना - चर्चा से भाग रही कांग्रेस
मयंक यादव की घातक वापसी: पहली ही गेंद पर शिकार, दिग्गजों की खास लिस्ट में हुए शामिल
MP Rain Alert: मानसून की ट्रिपल पावर से तर-बतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
तीन नन्हें रेनकोट गैंग का वीडियो हुआ वायरल, अपनी धुन में मस्त बच्चों ने जीता लोगों का दिल
16 साल का वनवास खत्म: ललित मोदी की घर वापसी की तैयारी, नाती के जन्म के साथ होगी भारत में एंट्री
‘लव बर्ड्स’ कहे जाने पर भड़के हर्षद चोपड़ा, शिवांगी की शादी और इमेज को लेकर शिल्पा शिंदे को सुनाई खरी-खोटी
अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या का बदला: आतंकियों के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विराट कोहली की कप्तानी छोड़ने पर मदन लाल का बड़ा खुलासा, बोले- निराशा हुई
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI सख्त, बोले- दोपहर तक नहीं खुले तो दखल देंगे