दक्षिण गुजरात में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। वलसाड, वापी, नवसारी और डांग जैसे जिले इस समय भारी जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
वलसाड में मूसलाधार बारिश के कारण औरंगा नदी उफान पर आ गई है, जिससे शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। दाना बाजार जैसे इलाकों में गाड़ियाँ पानी में तैरती नजर आईं। वहीं, वापी की आवध बंगला सोसायटी में स्थिति बेहद गंभीर है, जहाँ ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह डूब चुके हैं।
बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। बिलिमोरा रेलवे स्टेशन पर बीकानेर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को सुबह से ही रोक दिया गया है। ट्रैक के आसपास पानी भरने और सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों को बीच रास्ते में खड़ा करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, स्थानीय संगठनों ने यात्रियों के भोजन और पानी की व्यवस्था की है।
नवसारी में वर्षा का प्रकोप चरम पर है। कावेरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान (19 फीट) को पार कर 27 फीट तक पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट पर रखा है।
23 जुलाई की सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, उमरगांव में 881 मिमी, कपराडा में 710 मिमी और नानापोंधा में 627 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, वापी में 400 मिमी बारिश से सामान्य जीवन थम सा गया है।
गुजरात सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत-बचाव कार्यों में तेजी ला दी है। सूरत, वलसाड और नवसारी के संवेदनशील इलाकों में NDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। वलसाड के नानापोंधा में एक निजी बस के पानी में फंस जाने के बाद, पुलिस और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। संवेदनशील क्षेत्रों में निचले इलाकों से लोगों को निकालने का काम जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अनहोनी को तुरंत टाला जा सके।
*नवसारी, गुजरात: ज़िले में भारी बारिश के कारण कावेरी नदी का जलस्तर 27 फ़ीट तक पहुंच गया है, जो इसके 19 फ़ीट के ख़तरे के निशान से ऊपर है। pic.twitter.com/7CTlMRVRTd
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 23, 2026
86 में से 56 SDM एक ही जाति के: योगी ने खोली अखिलेश के दौर की भर्ती कुंडली
लाल सागर में दहला सऊदी तेल टैंकर: हूती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, मची अफरा-तफरी
रूबियो का दोस्ती वाला अंदाज और जयशंकर का नो नॉनसेंस रुख: मनीला में दिखी कूटनीतिक जुगलबंदी
6,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ कल आ रहा iQOO का नया किफायती 5G फोन
ऑफिस में सीईओ की स्कूटी राइड : कर्मचारी को इनाम देने का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
राजस्थान: दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला; मची अफरा-तफरी
भारत-जिम्बाब्वे पहला टी20: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल या दिखेगा चौकों-छक्कों का दम?
लॉक अप 2: वाइल्ड कार्ड एंट्री ने मचाई खलबली, श्रेया कालरा के साथ हुई तीखी बहस
अस्पताल की कैंटीन या रेस्टोरेंट? हैदराबाद के हॉस्पिटल का फुड कोर्ट देख हैरान रह गए लोग
दक्षिण गुजरात में जल प्रलय : वलसाड-वापी में डूबे घर और सड़कें, रेल सेवा भी ठप