बिहार सरकार के कौशल विकास मिशन ने राज्य के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर पेश किया है। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत अब युवा देश की दिग्गज टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) में इंटर्नशिप कर सकते हैं। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक औद्योगिक माहौल में काम सिखाने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
क्या है स्टाइपेंड का स्ट्रक्चर? इस योजना के तहत इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को हर महीने आकर्षक स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसमें कंपनी और बिहार सरकार (DBT के माध्यम से) का योगदान होगा:
चेन्नई में मिलेगा प्रशिक्षण चयनित युवाओं को चेन्नई स्थित एमआरएफ के तिरुवोट्टियूर प्लांट में इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा। इंटर्नशिप की कुल अवधि अधिकतम 12 महीने (1 वर्ष) की होगी। यह युवाओं के लिए विश्वस्तरीय औद्योगिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का एक बड़ा अवसर है।
योग्यता और आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर बी.ए., बी.कॉम, बी.एससी, बीबीए, बी.लिट, किसी भी ट्रेड में डिप्लोमा, या बी.ई./बी.टेक की डिग्री रखने वाले युवा आवेदन करने के पात्र हैं।
आवेदन कैसे करें? इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल https://cmpratigya.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके भी फॉर्म भरा जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज आवेदन के समय रिज्यूम, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, 3 पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण और आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य है।
सावधान रहें विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित और नि:शुल्क है। किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल या धोखाधड़ी से सावधान रहें। अधिक जानकारी या सहायता के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 9952977176, 7092633671 या टोल-फ्री नंबर 1800-296-5656 पर संपर्क कर सकते हैं।
यदि आपकी योग्यता B.A., https://t.co/5bZxytzD2I., https://t.co/Kuyy3xAvj9., B.B.A अन्य Arts डिग्री, किसी भी ट्रेड में डिप्लोमा, B.E. या https://t.co/BWr2lL8MxO है और आयु 18–28 वर्ष है, तो CM-PRATIGYA योजना के अंतर्गत MRF में अधिकतम 12 माह की इंटर्नशिप के माध्यम से उद्योग का… pic.twitter.com/bf9nSdIhc0
— बिहार कौशल विकास मिशन (@BiharSDM) July 21, 2026
जान जोखिम में डालकर सफाई अभियान : बुजुर्ग दंपत्ति का खतरनाक स्टंट देख दंग रह गए लोग
डर निकालो और खुलकर खेलो , जिम्बाब्वे फतह से पहले श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र
ईरान को ट्रंप की चेतावनी: होर्मुज में जहाजों पर हमला हुआ, तो उड़ा देंगे पुल और पावर प्लांट
क्या दिल्ली पुलिस के ADCP संदीप लांबा पर दर्ज होगा मुकदमा? महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल
अलवर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: टीकाराम जूली का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- सरकार अहंकार छोड़े
16 साल की जंग और ललित मोदी की घर वापसी: जो कहा वही सच साबित हुआ
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत की कमान, पाकिस्तान से टक्कर और 51 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नमाज स्थल का मामला, शुक्रवार को होगी अहम सुनवाई
अफगानिस्तान क्रिकेट में नए युग का आगाज: रहमत शाह बने वनडे-टेस्ट कप्तान, गुरबाज को मिली अहम जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ और लैंडस्लाइड से 23 लोगों की मौत, 7 लापता