दिल्ली-एनसीआर में करोड़ों रुपये खर्च कर आलीशान फ्लैट खरीदने का सपना देखना अब लोगों के लिए एक बुरे सपने में बदलता जा रहा है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने बिल्डरों की कार्यशैली और निर्माण में बरती गई भारी लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
छत से झरने की तरह बह रहा था पानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फ्लैट के भीतर का मंजर किसी आपदा से कम नहीं है। घर की छत और दीवारों से पानी का इतना तेज बहाव हो रहा है, जैसे वहां कोई पाइपलाइन फट गई हो। देखते ही देखते पूरा घर पानी में डूब गया। घर में लगा महंगा फर्नीचर, टीवी, सोफा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलमग्न हो गए।
फायर अलार्म पाइप ने खोली पोल इस तबाही का मुख्य कारण फ्लैट की छत में लगे फायर अलार्म पाइप की खराब क्वालिटी बताई जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिल्डर ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया, जिसके चलते पाइप का जोर का झटका झेलना तो दूर, वह मामूली दबाव भी नहीं सह सका और अचानक टूट गया।
जीवन भर की कमाई पर पानी फिर गया 13वीं मंजिल पर रहने वाले इस परिवार का कहना है कि उन्होंने अपनी जीवन भर की जमा-पूंजी लगाकर करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये में यह फ्लैट खरीदा था। परिवार ने अब मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है, क्योंकि नुकसान की भरपाई करने से इनकार किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा इस वीडियो को @SanjuGoyel नाम के यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया है। वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
एक यूजर ने सलाह दी कि, बिल्डर से बना-बनाया घर कभी न खरीदें। वहीं, कई लोगों ने इसे दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि देश के अन्य बड़े शहरों में भी बिल्डरों का आम भ्रष्टाचार करार दिया है। लोग बिल्डरों की इस लापरवाही को सीधे तौर पर आम आदमी की जान और मेहनत की कमाई के साथ खिलवाड़ मान रहे हैं।
कितने दुर्भाग्य की बात है कि इंसान अपने पूरे जीवन की पूंजी लगाकर लगभग ₹1.5 से ₹2
— SanjuGoyal01 (@SanjuGoyel) July 21, 2026
Cr खर्च करके जब घर खरीदना है तो उसके साथ इस तरह से हो रहा है
दरअसल Fire alarm pipe का काम इतना घटिया तरीके से किया जाता है कि एकदम से पाइप टूट गया और पूरे घर का फर्नीचर भी खराब हो गया
घटना मेरी… pic.twitter.com/rHnDbuooJ5
राहुल गांधी का यू-टर्न: सरकार ने मानी चर्चा की मांग, तो नेता प्रतिपक्ष ने बदल दिया रुख
पीएम आवास पर अराजकता : राहुल गांधी के धरने पर बीजेपी का बड़ा हमला
NDA बैठक में पीएम मोदी का युवाओं पर जोर, चिराग बोले- संवाद के रास्ते हमेशा खुले
कोटा के हॉस्टल में घुसा खूंखार मगरमच्छ, रोटियां सेंक रहे कुक की जान पर बनी
गोरखपुर: रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़, ई-रिक्शा की छत पर चढ़कर युवतियों ने किया खतरनाक स्टंट
क्या PM आवास के पास प्रदर्शन करना कानूनी है? नीट विवाद के बीच जानिए नियम और दिल्ली पुलिस की सख्ती
राहुल का धरना, मोदी की घेराबंदी: छात्रों के समर्थन में उतरे विपक्ष पर आप ने उठाए सवाल
द ओडिसी एक साल पहले डेट फिक्स करती है, तो हम क्यों नहीं? फिल्मों के बार-बार पोस्टपोन होने पर भड़के नागार्जुन
रोनाल्डो का एक लाइक और FIFA पर छिड़ी नई जंग: क्या अर्जेंटीना को वाकई मिली थी फिक्सिंग की मदद?
क्या पाकिस्तान की साइकिल एंबुलेंस सच है या सिर्फ मजाक? वायरल वीडियो की हकीकत जानें