नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लिए सोमवार का दिन काफी गहमागहमी भरा रहा। एक तरफ नीट और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) ने भारी विरोध प्रदर्शन किया, तो दूसरी तरफ प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर स्थिति पर चर्चा की।
अमित शाह से मुलाकात के बाद चर्चा तेज संसद भवन परिसर में हुई इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा प्रणाली को लेकर सरकार की अगली रणनीति पर मंत्रणा हुई है।
एक्स पर पोस्ट करते ही घिरे शिक्षा मंत्री इस तनावपूर्ण माहौल के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ध्यान का आधार गुरु की मूर्ति है, पूजा का आधार गुरु के चरण हैं, मंत्र का आधार गुरु के वचन हैं और मोक्ष का आधार गुरु की कृपा है।
यह उनका एक सामान्य शैक्षिक पोस्ट था, जिसका मौजूदा विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। लेकिन पोस्ट करते ही एक घंटे के भीतर कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई। प्रदर्शनकारी छात्र और विपक्ष के समर्थकों ने पोस्ट के नीचे विरोध प्रदर्शन के वीडियो डाल दिए और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग पर जवाब मांगा।
चलो संसद मार्च में हिंसा, 118 पुलिसकर्मी घायल दूसरी ओर, दिल्ली की सड़कों पर स्थिति काफी हिंसक रही। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दंगा फैलाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लोक सेवकों पर हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। झड़प में करीब 60 प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की खबर है।
कानूनी शिकंजा और तनाव पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों का रुख बेहद आक्रामक था, जिसके चलते विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों को भी चोटें आई हैं। फिलहाल, दिल्ली के कई इलाकों में फोर्स तैनात है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है। शिक्षा मंत्री के सोशल मीडिया पर जारी साइबर विरोध और सड़क पर हो रहे प्रदर्शन ने सरकार के लिए चुनौती बढ़ा दी है।
ध्यान का आधार गुरु की मूर्ति है, पूजा का आधार गुरु के चरण हैं, मंत्र का आधार गुरु के वचन हैं और मोक्ष का आधार गुरु की कृपा है।#ShikshaSubhashitam pic.twitter.com/PTg44uIbRH
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 21, 2026
पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं , क्रिकेट के सिकंदर का बड़ा दावा! IND vs ZIM सीरीज को लेकर दी चेतावनी
हार के बावजूद सब ठीक है : टीम इंडिया के गिरते ग्राफ पर बीसीसीआई का ढुलमुल रवैया
मात्र ₹11,540 में करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, ट्रेन से होटल तक सब कुछ शामिल!
फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच: फ्लाइट में पायलट ने किया ऐसा प्रैंक, खुशी बदल गई सन्नाटे में
छात्रों पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- पीएम मांगें माफी, गृह मंत्री दें इस्तीफा
सड़क पर स्टंटबाजी का खौफनाक अंजाम: बाइक फिसलते ही दूर तक घिसटते गए युवक, देखें वायरल वीडियो
रूसी मिसाइल हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने मॉस्को के राजनयिक को किया तलब
AI के चक्कर में पिता बने अदृश्य , पत्नी से कहा- संभालो बच्चे, मुझे AI Native बनना है
दिल्ली में नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाया रायपुर, लोकभवन घेराव के दौरान पुलिस से झड़प
सोनम वांगचुक को बड़ी राहत! दिल्ली HC ने मेदांता शिफ्ट करने की दी मंजूरी, लेकिन रखीं ये बड़ी शर्तें