उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी में 542.41 करोड़ रुपये की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर की नींव रखी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
बांटने वाले संकट में गायब हो जाते हैं सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सनातन पर खतरा आता है, तो समाज को बांटने वालों की बोलती बंद हो जाती है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें नमूना बताया। योगी ने दोटूक कहा, जब तक सनातन सुरक्षित है, तभी तक हम सब सुरक्षित हैं।
धर्मनिरपेक्षता के नाम पर तुष्टीकरण का खेल मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की कथित धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनाना ही विकास का मानक था, जबकि कांवड़ यात्रा, रामनवमी और जन्माष्टमी जैसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए जाते थे। उन्होंने आह्वान किया कि ऐसी सोच को उखाड़ फेंककर एक सुरक्षित भारत के निर्माण की ओर बढ़ना होगा।
सांस्कृतिक विरासत और विकास पर जोर योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी को राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) में शामिल करने का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारें जनता को केवल वोट बैंक समझती थीं। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब यूपी विकास, सुशासन और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का पर्याय बन चुका है।
धार्मिक स्थलों का कायाकल्प अपने 40 मिनट के संबोधन में सीएम ने बताया कि काशी, विंध्याचल और नैमिषारण्य की तर्ज पर अब लोधेश्वर महादेव धाम का भी भव्य विकास हो रहा है। उन्होंने महादेवा रोड को फोरलेन करने की घोषणा की, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई समस्या न हो।
केडी सिंह बाबू की विरासत को बचाया मुख्यमंत्री ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू का जिक्र करते हुए सपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान केडी सिंह बाबू की ऐतिहासिक हवेली बिकने की कगार पर थी, जिसे भाजपा सरकार ने हस्तक्षेप कर बचाया और उनकी स्मृतियों को संजोने का काम किया।
*सपा-कांग्रेस के समय कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनाना और कांवड़ यात्रा, रामनवमी की शोभा यात्रा व जन्माष्टमी पर प्रतिबंध ही धर्मनिरपेक्षता का मानक था...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 20, 2026
हमें ऐसी धर्मनिरपेक्षता को उखाड़-फेंककर सनातन की सुदृढ़ भूमि पर एक सुरक्षित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना पड़ेगा... pic.twitter.com/olvawWD6Kj
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: किसान महारैली के चलते आज इन रास्तों पर जाने से बचें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जंतर-मंतर लाठीचार्ज: चंद्रशेखर आजाद का संसद में महा-धरना , बोले- न्याय तक नहीं उठूंगा
संसद मार्च: नीट धांधली पर आर-पार की जंग, मंगलवार को फिर सड़कों पर उतरेंगे प्रदर्शनकारी
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला: छात्रों पर लाठी नहीं, जवाब दो
ओडेसा में खूनी हमला: मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध
दिल्ली-NCR में फिर लौटा मॉनसून का जोर , कल भी भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
नवजात के साथ क्रूरता का दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल, क्या है सच्चाई?
वर्ल्ड कप की सुपरस्टार बनीं डैनी वायट-हॉज, जून के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता
बिहार: एक बाइक पर सवार हुए 4 पुलिसकर्मी, वायरल वीडियो देख जनता ने पूछा- क्या इनका भी कटेगा चालान?
सिक्किम टनल हादसा: मीथेन ब्लास्ट और भूस्खलन का कहर, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी