पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को अपना 45वां जन्मदिन बेहद सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में मत्था टेका।
मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना महावीर मंदिर परिसर में सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। पिता-पुत्र की जोड़ी ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक संपन्न कराया। पूजा के दौरान नीतीश कुमार शांत मुद्रा में बैठे नजर आए।
मंदिर से बाहर निकलते हुए निशांत कुमार ने संक्षिप्त बातचीत में कहा, मैं यहाँ भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं। कामना है कि ईश्वर की कृपा मेरे पिता, पूरे बिहार और देशवासियों पर बनी रहे।
राजनीतिक मोर्चे पर अग्निपरीक्षा निशांत कुमार के लिए यह दिन सिर्फ जन्मदिन तक सीमित नहीं है। सोमवार से ही बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला महत्वपूर्ण सत्र है।
आने वाले दिनों में सदन के भीतर विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना उनके लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। उनकी कार्यक्षमता और सदन में प्रदर्शन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की पैनी नजरें टिकी हैं।
शुभकामनाओं का लगा तांता जन्मदिन के मौके पर निशांत कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
इसके अलावा, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन सिंह ने भी पोस्ट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को बधाई संदेश भेजे हैं।
*बिहार सरकार में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @Nishantjdu जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 20, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें। #HappyBirthday #NishantKumarJi pic.twitter.com/EFn5VmU5TN
हिरासत में नहीं, तो पाबंदी कैसी? अस्पताल से सोनम वांगचुक की डिस्चार्ज की मांग
क्या राहुल गांधी के साथ दिखे बच्चे उनके परिवार का हिस्सा हैं? वायरल वीडियो का सच आया सामने
ओडेसा में खूनी हमला: मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध
सड़कों पर उतरने से समाधान नहीं निकलता , CJP विरोध-प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान
जंतर-मंतर पर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : टेंट उखाड़े, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा; सरकार ने शुरू की बातचीत
दिल्ली से टोरंटो तक गूंजा CJP आंदोलन: नीट पेपर लीक और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरे लोग
सोनम वांगचुक का ऐलान: जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, जारी रहेगा मेरा अनशन
दिल्लीवालों का बिजली बिल अब जीरो , छत पर लगा सोलर पैनल देगा हर साल 1 लाख की बचत
संसद उखाड़ देंगे, नेपाल जैसा हाल करेंगे! : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के नाम पर खुली गुंडागर्दी
दांडेली में मौत का खेल: जिपलाइन का लॉक टूटा, हवा में झूलते शख्स का खौफनाक वीडियो वायरल