पास आइए, ऐसे नहीं चलेगा : दतिया में बीजेपी प्रत्याशी को जीतू पटवारी ने मंच पर बुलाया, वीडियो वायरल
News Image

दतिया उपचुनाव के दौरान रविवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने चुनावी सरगर्मियों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जीतू पटवारी ने माइक से लगाई आवाज घटना ग्राम चिरुला की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी वहां से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपने समर्थकों के साथ गुजर रहे थे। आशुतोष को देखते ही जीतू पटवारी ने माइक संभाला और उन्हें रुकने के लिए कहा। उन्होंने मुस्कुराते हुए तंज कसा, दूर-दूर से क्यों जा रहे हो, पास आइए... ऐसे नहीं चलेगा। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, लोगों से मिलिए।

मंच साझा कर एक-दूसरे को दी नसीहत जीतू पटवारी के आमंत्रण पर आशुतोष तिवारी सभा स्थल पर पहुंचे। वहां पटवारी ने उन्हें माइक थमा दिया। आशुतोष ने कहा कि विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन पुराने मित्रों और रिश्तों का सम्मान बना रहेगा। उन्होंने जनता से भाजपा को आशीर्वाद देने की अपील की। इसके जवाब में जीतू पटवारी ने चुटकी लेते हुए जनता से पूछा कि क्या उन्होंने पहले कभी यहाँ आशुतोष को देखा है? जनता की चुप्पी पर पटवारी ने तंज कसा कि यहाँ तो आपको कोई जानता ही नहीं है।

दतिया में बढ़ी सियासी हलचल इस घटनाक्रम के अलावा दतिया में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेला है। राजघराने से जुड़े राहुल राजा की फिर से भाजपा में वापसी हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जानकारों का मानना है कि राहुल राजा को लाकर भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के सामने राजघराने के ही दूसरे सदस्य को खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस का पलटवार वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने एक प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव थोपा गया है। साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि पार्टी नेता अवधेश नायक की निष्ठा को देखते हुए उन्हें संगठन में जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बता दें कि जीतू पटवारी की ऐसी ही एक मुलाकात दो दिन पहले ट्रेन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी हुई थी, जो इंटरनेट मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी। दतिया का यह उपचुनाव अब अपनी अनूठी राजनीतिक घटनाओं के कारण पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली में हिंसक हुआ CJP प्रदर्शन: 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल, संसद भवन की सुरक्षा में इजाफा

Story 1

जेडी वेंस चौथी बार बने पिता: 150 साल पुराना इतिहास दोहराकर रचा अनोखा कीर्तिमान

Story 1

क्या राहुल गांधी के साथ दिखे बच्चे उनके परिवार का हिस्सा हैं? वायरल वीडियो का सच आया सामने

Story 1

तर्क है तो शोर क्यों? , मानसून सत्र के आगाज पर विपक्ष को PM मोदी का सीधा संदेश

Story 1

जंतर-मंतर पर संसद मार्च में बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत, दिल्ली के 5 मेट्रो स्टेशन बंद

Story 1

CJP प्रदर्शन: छात्रों को करंट दिया, छात्राओं के कपड़े फाड़े , डिंपल यादव का सरकार पर तीखा वार

Story 1

शूटिंग के दौरान बड़ा कांड: स्टंट करते वक्त फंसी पैंट, सबके सामने हुई फजीहत!

Story 1

सुबह उठते ही 1.44 लाख करोड़ का बिल! अमेज़न का वह बग जिसने दुनिया भर के यूजर्स की उड़ा दी नींद

Story 1

दिल्ली में कोहराम: संसद घेराव के दौरान लाठीचार्ज और आंसू गैस, कामकाज ठप

Story 1

कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च क्यों रुका? अभिजीत दीपके ने खोले बड़े राज