खोसला का घोसला और स्पेशल 26 जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता राजेश शर्मा के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर है। शूटिंग के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हुए राजेश शर्मा 11 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं।
शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा राजेश शर्मा सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म फौजी की शूटिंग के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में थे। पैक-अप के बाद जब वे स्थानीय तकनीशियनों से बात कर रहे थे, तभी एक अज्ञात जहरीले कीड़े या मकड़ी ने उन्हें काट लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे मामूली समझा, लेकिन कोलकाता की फ्लाइट के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
बढ़ गई थी गंभीर परेशानियां कोलकाता पहुँचने पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ और तेज बुखार के कारण धाकुरिया के मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कीड़े के जहर के साथ-साथ उनका शुगर लेवल भी असामान्य रूप से बढ़ गया था, जिससे उनके पैर में संक्रमण फैल गया था। उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी।
फैन के लिए राहत, काम पर वापसी की तैयारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पुष्टि की है कि राजेश शर्मा अब मुंबई स्थित अपने घर वापस आ गए हैं और खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है, जिसके बाद वे अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू कर सकते हैं।
लगातार सक्रिय हैं अभिनेता राजेश शर्मा अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में देखा गया था। अब फैंस उन्हें प्रभास की फौजी में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की खबर से सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने खुशी जाहिर की है और उनके जल्दी स्क्रीन पर लौटने की कामना की है।
*Good news ✅
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) July 18, 2026
Actor Rajesh Sharma discharged from hospital after health scare on #Prabhas s #Fauzi set.
Actor Rajesh Sharma has recovered after being hospitalised due to complications from an insect bite suffered while shooting for Fauji. FWICE President BN Tiwari confirmed… pic.twitter.com/8NLY2iBHrE
राजनीति से ऊपर संस्कार: सर्वदलीय बैठक के बाद सुप्रिया सुले ने छुए राजनाथ सिंह के पैर
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में धनुष का डबल धमाका: बतौर डायरेक्टर पहली जीत रही खास
ऑफिस में कैद: काम पूरा नहीं हुआ तो मैनेजर ने गेट पर जड़ा ताला, वीडियो वायरल
घास में घात लगाकर बैठी थी शेरनी, किसान पर किया जानलेवा हमला; रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
लॉर्ड्स वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर
करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए : 13 साल के बच्चे ने DM को सिखाया काम करने का सलीका
चित्रकूट: मुस्लिम युवती से प्रेम करने वाले लाइनमैन की संदिग्ध मौत, दरोगा पर लगे प्रताड़ना के गंभीर आरोप
FIH यूथ हॉकी फाइव्स: वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने के मिशन पर उतरी भारतीय टीमें
सोनम वांगचुक का इलाज: पत्नी गीतांजलि का बड़ा आरोप, खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा
झुर्रियों वाला चेहरा और कमजोर शरीर : सलमान खान के नए लुक ने फैंस को किया हैरान