कानपुर की नीट एस्पिरेंट आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि तकनीकी खामियों के कारण उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। दो घंटे के भीतर उनके स्कोरकार्ड में हुए बड़े बदलाव ने पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आर्या के अनुसार, 13 जुलाई की रात जब एनटीए ने ओएमआर शीट अपलोड की, तो उसमें प्रश्नों का क्रम गलत था। आर्या ने अपनी मेहनत से उत्तरों का मिलान किया और पाया कि उनके 609 अंक बन रहे हैं। उन्होंने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एनटीए ने ओएमआर शीट अपडेट की। नई शीट में भी उनके अंक 609 ही थे, जिससे छात्रा को राहत मिली थी।
असली विवाद रिजल्ट वाले दिन शुरू हुआ। आर्या का दावा है कि वेबसाइट पर महज दो घंटे के भीतर उन्हें दो अलग स्कोरकार्ड दिखे। पहले स्कोरकार्ड में उनके अंक 540 दिखाए गए, लेकिन कुछ ही देर बाद जब उन्होंने दोबारा चेक किया, तो अंक गिरकर सीधे 167 रह गए। फिलहाल पोर्टल पर उनका स्कोर 167 ही दिख रहा है, जिससे उनकी ऑल इंडिया रैंक 12 लाख के पार पहुंच गई है।
आर्या का यह नीट का दूसरा प्रयास है। छात्रा का कहना है कि 2025 में भी परीक्षा के दौरान उन्हें रिजल्ट में कुछ गड़बड़ियां महसूस हुई थीं। इस बार, अपने पास मौजूद ओएमआर शीट, बदले हुए स्कोरकार्ड के स्क्रीनशॉट्स और अन्य दस्तावेजों के साथ उन्होंने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।
आर्या ने अपने सबूतों के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री और एनटीए के वरिष्ठ अधिकारियों को ईमेल भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल होने के बाद अभ्यर्थी एनटीए की कार्यप्रणाली के खिलाफ लामबंद हो गए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, छात्रा और उसका परिवार एनटीए की ओर से किसी स्पष्ट जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
*🚨 Another student named Arya singh from Kanpur has claimed that there is a discrepancy in her result
— Youth Against Silence (@YouthofIndia99) July 19, 2026
She claims that her calculated score was 609 then in NTA s result it was 540 which was changed to 167 in just two hours😑😑
Ban NTA and sack Ddharmendra pradhan as soon as… pic.twitter.com/7td1W71jZ0
बांकीपुर उपचुनाव: सस्पेंस में तेज प्रताप, क्या पासा पलटेगी जनशक्ति जनता दल?
लॉर्ड्स में इंग्लैंड का महा-विस्फोट : 51 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, भारत के सामने 388 रनों का पहाड़
रामायण इवेंट में रणबीर कपूर के संस्कारों ने जीता सबका दिल, मंच पर पैर छूकर जीता फैंस का भरोसा
लॉर्ड्स में रोहित का ऐतिहासिक शतक भी नहीं बचा पाया लुटिया, इंग्लैंड ने वनडे सीरीज पर किया कब्जा
लियोनेल मेसी का ऐतिहासिक कारनामा: तीन वर्ल्ड कप फाइनल में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
39 की उम्र, 19 का जोश: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का सुपरमैन अवतार देख दंग रह गए फैंस
संसद मार्च पर रोक: दिल्ली में धारा 163 लागू, नियम तोड़ने पर होगी जेल
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज का सच: पूर्व डीजीपी बृजलाल ने खोले उस दौर के कई राज
भारत में हाइड्रोजन युग की शुरुआत: पानी से चलेगी ट्रेन, जानें इस क्रांतिकारी तकनीक का इतिहास
सब कुछ रिकॉर्ड करें और तिरंगा साथ लाएं : संसद मार्च से पहले जारी हुई गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों के लिए सख्त निर्देश