भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच अब अपने चरम पर है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, जिसका मतलब है कि आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाला तीसरा मुकाबला सीरीज डिसाइडर यानी निर्णायक बन गया है। जो भी टीम आज जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगी।
मैच की टाइमिंग में बदलाव अक्सर फैंस भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैचों को शाम 5:30 बजे शुरू होते देखते हैं, लेकिन आज के लिए समय बदल गया है। आज का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे नहीं, बल्कि दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान आज दोपहर 3:00 बजे मैदान पर उतरेंगे।
कहां देख सकते हैं लाइव? क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर उठा सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
लॉर्ड्स में भारत का संघर्षपूर्ण रिकॉर्ड लॉर्ड्स का मैदान टीम इंडिया के लिए मिली-जुली यादों वाला रहा है। 1983 के वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत यहीं दर्ज हुई थी, लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो भारत के लिए यहाँ जीतना टेढ़ी खीर रहा है। 1975 से अब तक भारत ने यहाँ 9 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत और 4 में हार मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। चिंता की बात यह है कि भारत को लॉर्ड्स में आखिरी वनडे जीत 2004 में मिली थी, यानी टीम इंडिया यहां 22 साल से जीत की तलाश में है।
रोहित और विराट पर नजरें इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के आंकड़े कुछ खास नहीं रहे हैं। रोहित ने लॉर्ड्स पर 2 वनडे में सिर्फ 15 रन बनाए हैं, जिसमें एक बार वे शून्य पर भी आउट हुए हैं। वहीं, विराट कोहली ने 3 वनडे पारियों में 77 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 45 रहा है। आज इन दोनों दिग्गजों पर अपनी पुरानी यादों को पीछे छोड़कर एक बड़ी पारी खेलने का भारी दबाव होगा।
𝟏-𝟏 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐜𝐨𝐫𝐞𝐥𝐢𝐧𝐞. 𝟏 𝐦𝐚𝐭𝐜𝐡 𝐭𝐨 𝐝𝐞𝐜𝐢𝐝𝐞 𝐢𝐭 𝐚𝐥𝐥.
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 19, 2026
After two thrilling contests, it all comes down to the decider at Lord s. 👀#ENGvIND 3rd ODI 👉 SUN, 19th JULY, 2:30 PM on JioHotstar! pic.twitter.com/uvU6mcgfKv
FIH यूथ हॉकी फाइव्स: वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने के मिशन पर उतरी भारतीय टीमें
रामायण: रणबीर कपूर ने अरुण गोविल को नमन कर कहा- मेरे लिए आप ही असली राम
खान सर बनाम रौशन आनंद: कोचिंग जगत की जंग में आया नया मोड़, यौन शोषण के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप
गाजियाबाद: होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति का आप से बाहर, सड़क पर जमकर हुआ तांडव
भारत की पहली बुलेट ट्रेन E10 शिंकानसेन: हवा से बातें करेगी यह सुपर मशीन , जानें इसकी खूबियां
सलमान खान का बदला हुआ लुक देख फैंस हैरान, क्या उनकी तबीयत ठीक है?
जिम्बाब्वे फतह को निकली टीम इंडिया: वैभव सूर्यवंशी समेत युवा सितारों पर टिकी निगाहें
विश्व कप की ओर कदम: भारतीय युवा हॉकी टीमें मस्कट में दिखाएंगी दम
लॉकअप 2: शिवांगी जोशी का फूटा गुस्सा, श्रेया कालरा को दिया करारा जवाब— गूगल कर लेना
लॉर्ड्स वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर