देशभर में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मध्य भारत से लेकर उत्तर और दक्षिण भारत तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा।
मौसम विभाग ने बिहार के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार के लिए येलो अलर्ट है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 19 और 20 जुलाई को गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। यहाँ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रांची, लातेहार, गुमला और सिमडेगा समेत कई जिलों में 20 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 19 से 21 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है, जो 22 जुलाई से और तेज हो जाएगी। वहीं, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 24 जुलाई तक झमाझम बारिश होने के आसार हैं। विदर्भ में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।
दिल्ली में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। राजस्थान में अभी मानसून थोड़ा सुस्त है, लेकिन 21 जुलाई से कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। 23 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम सक्रिय बना हुआ है। तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में 24 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। केरल, माहे और लक्षद्वीप में 19 से 21 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
*प्रेस विज्ञप्ति-मानसूनी सक्रियता बढ़ने से भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना pic.twitter.com/qHiOgGCmdQ
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) July 18, 2026
FBI की रडार पर पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर: गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
ताऊ ने घर पर लगाया ताला: डीएम के सामने कक्षा 8 के छात्र की बेबाक फरियाद बनी चर्चा का विषय
# जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ बदसलूकी: अधीर रंजन का सरकार पर तीखा हमला, कहा - यह अंत की शुरुआत है
ईरान के आगे लाचार अमेरिका? जॉर्डन एयरबेस पर जोरदार हमला, कई सैनिक जख्मी
रामायण का रावण बना राम का मुरीद: यश ने रणबीर कपूर के जुनून और नितेश तिवारी की मेहनत पर कही ये बड़ी बात
रामायण की सीता बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को किया शुद्ध , बोलीं- देवी का किरदार निभाना आसान नहीं
मंथन 2026: दिल्ली में सजेगा दिग्गजों का महामंच, राजनीति से मनोरंजन तक छिड़ेगी बहस
अंतरिक्ष में भारत की नई गूंज: विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग से रचा इतिहास
सोनम वांगचुक की सेहत पर संकट: डॉक्टरों की चेतावनी के बाद भी इलाज से इनकार
लॉर्ड्स में रोहित और गंभीर की हंसी के पीछे क्या है असली कहानी?