पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। दक्षिण 24 परगना जिले के अमताला में स्थित इस पांच मंजिला इमारत को अवैध घोषित कर ध्वस्त किया जा रहा है।
नियमों की अनदेखी का आरोप जिला प्रशासन का दावा है कि यह पांच मंजिला दफ्तर बिना किसी मंजूर बिल्डिंग प्लान के बनाया गया था। निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग नियमों का गंभीर उल्लंघन किया गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए इसे गिराने का फैसला लिया।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर बंगाल पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान भी मौजूद रहे। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गई थीं।
बीजेपी का जोरदार स्वागत इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद बीजेपी समर्थकों ने खुशी जताई और नारेबाजी की। स्थानीय बीजेपी विधायक अग्निश्वर नस्कर ने प्रशासन के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह ढांचा पूरी तरह गैर-कानूनी था और प्रशासन ने देर से ही सही, लेकिन कानून के मुताबिक काम किया है।
नोटिस के बाद जारी हुई कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। शिकायतों के बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के तहत ही पूरी की जा रही है।
जमीन को लेकर विवाद प्रशासनिक दस्तावेजों के मुताबिक, जिस जमीन पर यह दफ्तर बना है, वह कथित तौर पर ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नाम की कंपनी के नाम पर खरीदी गई थी। प्रशासन ने इस मामले में मालिकाना हक और निर्माण से जुड़े तमाम जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद ही विध्वंस का आदेश दिया है।
#WATCH | West Bengal: An anti-encroachment drive is being carried out amidst security arrangements around MP Abhishek Banerjee s closed office in Amtala, South 24 Parganas. pic.twitter.com/wFgKgqkRYp
— ANI (@ANI) July 18, 2026
लॉर्ड्स की बालकनी में गंभीर-रोहित की हंसी, सस्पेंस के बीच क्या इशारा कर गए हिटमैन ?
भीषण गर्मी से राहत, लेकिन खतरा बढ़ा: कल 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, अमरनाथ यात्रा स्थगित
लॉर्ड्स में रोहित का ‘आखिरी’ मैच? संन्यास की अफवाहों के बीच कोच मोर्कल ने तोड़ी चुप्पी
# जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ बदसलूकी: अधीर रंजन का सरकार पर तीखा हमला, कहा - यह अंत की शुरुआत है
राजौरी में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से आई भीषण बाढ़, बस अड्डे में समा गईं गाड़ियां
सावधान! RBI के नाम पर फैलाया जा रहा है नया स्कैम, 7,500 रुपये के लालच में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: 6 सांसदों का शिंदे खेमे में विलय, NDA का बढ़ा कुनबा
ताऊ ने घर पर लगाया ताला: डीएम के सामने कक्षा 8 के छात्र की बेबाक फरियाद बनी चर्चा का विषय
रामायण की सीता बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को किया शुद्ध , बोलीं- देवी का किरदार निभाना आसान नहीं
अब आसमान से निहारें बिहार की विरासत: पटना में जॉय राइड सेवा शुरू, पर्यटन को मिली नई उड़ान