बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के न्यू जीवनदान अस्पताल के वार्ड में एक चोर ने घुसकर मरीजों के मोबाइल फोन चुरा लिए। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
सीसीटीवी में कैद हुई तसवीरें फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के वार्ड में मरीज अपने बेड पर लेटे हुए हैं, जिनमें से कुछ को ड्रिप चढ़ रही है। इसी दौरान एक युवक बेधड़क वार्ड में दाखिल होता है। वह किसी अस्पताल कर्मचारी की तरह शांति से एक-एक बेड के पास जाता है और रखे हुए मोबाइल फोन चुराने लगता है।
मरीजों को भनक तक नहीं लगी चोर के हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह बहुत अनुभवी है। मरीज या तो गहरी नींद में थे या बीमारी के कारण सुस्त थे। चोर ने बड़ी सफाई से कई मरीजों के फोन अपने पास रख लिए। अंत में एक महिला मरीज की जैसे ही नींद खुली, चोर मौके से रफूचक्कर हो गया। चंद मिनटों के इस खेल में किसी भी वार्ड बॉय या सुरक्षाकर्मी को भनक तक नहीं लगी।
अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मरीजों का कहना है कि अगर अस्पताल में ही चोर इस तरह घूम रहे हैं, तो वहां कौन सुरक्षित है? सोशल मीडिया यूजर्स भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या अस्पताल का सिक्योरिटी स्टाफ उस वक्त सो रहा था?
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया इस वीडियो के वायरल होने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ लोग इसे लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं, वहीं कई लोग इस पर तंज भी कस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, डॉक्टर ने आराम करने को कहा था, लेकिन चोर ने कहा कि फोन की चिंता वह खुद कर लेगा। वहीं दूसरे ने पूछा, क्या सुरक्षाकर्मी लूडो खेलने में व्यस्त थे?
इस वीडियो को अब तक करीब 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच कर फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
*Uttar Pradesh: A thief entered the ward at New Jivandan Hospital in Badaun and stole all the patients mobile phones !! pic.twitter.com/FmRYQzoZLY
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 17, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही
IPS की बेटी ने रचा इतिहास: IIT खड़गपुर से अब वैश्विक मंच पर बढ़ाएंगी भारत का मान
अस्पताल में भी जारी सोनम वांगचुक का सत्याग्रह; पत्नी का ऐलान- 20 जुलाई का संसद मार्च होकर रहेगा
रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं, भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट है: यश ने साझा किया अपना विजन
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: 6 सांसदों का शिंदे खेमे में विलय, NDA का बढ़ा कुनबा
लॉर्ड्स में रोहित और गंभीर की हंसी के पीछे क्या है असली कहानी?
लॉर्ड्स की बालकनी में दूर हुई खटास , रोहित-गंभीर की हंसी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
शब्दों की जादुई दुनिया: कोलकाता में आज खुलेगा देश का पहला म्यूजियम ऑफ वर्ड्स
मेसी का जादू बनाम स्पेन की दीवार: फुटबॉल के महाकुंभ का फाइनल जंग
उज्जैन: बोरवेल से केबल और वॉल्व चुरा रहे थे चोर, ग्रामीणों ने पकड़कर किया ऐसा हाल