नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार नीट यूजी 2026 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने की कगार पर है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं।
जारी की गई फाइनल आंसर-की के अनुसार, इसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक प्रश्न को पूरी तरह से ड्रॉप कर दिया गया है, जबकि एक अन्य प्रश्न के दो सही उत्तर माने गए हैं। यह बदलाव उम्मीदवारों के फाइनल स्कोर पर सीधा असर डालेंगे।
एनटीए के सूत्रों के अनुसार, 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए 20 जुलाई तक री-एग्जाम के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके लॉग-इन कर सकेंगे और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
नीट यूजी 2026 की राह काफी चुनौतीपूर्ण रही है। मूल रूप से यह परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।
प्रोविजनल आंसर-की 25 जून को जारी की गई थी, जिस पर 28 जून तक आपत्तियां मांगी गई थीं। इसके बाद 13 जुलाई को ओएमआर शीट जारी की गई थी।
एनटीए ने उन छात्रों के लिए भी अपडेट दिया है जिनकी 3 मई की परीक्षा रद्द हो गई थी। ऐसे उम्मीदवार परीक्षा शुल्क वापसी के लिए 31 जुलाई तक अपने बैंक खाते की जानकारी सबमिट कर सकते हैं। अब तक लगभग 11.46 लाख उम्मीदवार अपनी डिटेल्स जमा कर चुके हैं।
The NEET (UG) 2026 Final Answer Key has been released.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 16, 2026
Visit the official portal to check the Final Answer Key:https://t.co/vupfOoEkmH#NTA #NEETUG2026 #FinalAnswerKey #TransparentAssessment #Education pic.twitter.com/SBKhcGYxEZ
कनाडा में जंगल की आग का तांडव: धुएं से घुट रहा टोरंटो, 100 से ज्यादा इलाकों में आपातकाल
सिंघु बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा: ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को कार ने रौंदा, दो गिरफ्तार
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने दिया इस्तीफा, भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
ईरान: कैंसर अस्पताल के पास गिरे अमेरिकी बम, कीमोथेरेपी ले रहे बच्चों में मची अफरा-तफरी
जनवरी से जून 2026 के धुरंधर आए सामने, जानें पहली छमाही में किस फिल्म और शो ने मारी बाजी
सतपुड़ा की दुर्गम पहाड़ियों पर ग्रीन कमांडो का धावा: बड़वानी का स्वास्थ्य मॉडल बना मिसाल
शिक्षा मंत्री बदलें और सोनम वांगचुक को कमान सौंपें: अरविंद केजरीवाल का केंद्र को अल्टीमेटम
लंगड़ाकर मांगी रोटी, मिलते ही फुर्र हुआ कुत्ता! ऑस्कर लेवल एक्टिंग देख दंग रह गए लोग
NEET UG 2026: री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, NTA ने हटाए 4 सवाल
पुरी रथ यात्रा में मातम: भारी भीड़ और उमस के बीच दम घुटने से एक की मौत, 100 से ज्यादा घायल