सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, लेकिन इस बीच राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। यादव का दावा है कि पिछले 48 घंटों में पूरे आंदोलन की तस्वीर बदल चुकी है।
सरकार की उम्मीदों पर फिरा पानी योगेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन ने सोचा था कि 10 दिनों में यह आंदोलन दम तोड़ देगा। उन्हें लगा था कि मीडिया इसे नजरअंदाज करेगा और लोग नहीं आएंगे। लेकिन वांगचुक की 19 दिनों की तपस्या ने आंदोलन में जान फूंक दी है। यादव का मानना है कि अब हवा निकल नहीं रही, बल्कि आंदोलन की लहर चल पड़ी है।
आंदोलन में जुड़ता गया कारवां योगेंद्र यादव ने बताया कि अब यह प्रदर्शन सिर्फ पेपर लीक के खिलाफ लड़ने वाले युवाओं तक सीमित नहीं रहा है। अब इसमें अभिभावक, किसान संगठन (संयुक्त किसान मोर्चा), मजदूर यूनियन, कलाकार, फिल्म अभिनेता और विभिन्न विचारधाराओं के लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इसे समाज की आत्मा जागने जैसा बताया है।
20 तारीख का है बड़ा मिशन यादव ने बस 4 दिन और का नारा देते हुए संकेत दिया है कि आने वाले दिन निर्णायक होंगे। दरअसल, यह पूरा संघर्ष 20 तारीख के संसद मार्च के इर्द-गिर्द घूम रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर से संसद की ओर कूच करने का आह्वान किया गया है, जिसे विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा है।
बदलाव की आहट? आगामी 20 जुलाई को होने वाला यह मार्च इस आंदोलन का सबसे बड़ा पड़ाव माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी सहित कई राजनीतिक दल भारी संख्या में लोगों से जंतर-मंतर पहुँचने की अपील कर रहे हैं। योगेंद्र यादव का मानना है कि इस तारीख को देश में एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई देगी। अब देखना यह है कि क्या यह चार दिन का इंतजार सच में सत्ता के समीकरणों को हिला पाएगा।
यह सिर्फ़ एक धरना नहीं रहा!
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) July 16, 2026
हर आंदोलन की शुरुआत बूंद-बूंद से होती है। फिर एक दिन अचानक झड़ी लग जाती है। पिछले 48 घंटे बता रहे हैं कि जंतर-मंतर पर अब सिर्फ़ एक प्रदर्शन नहीं, समाज की आत्मा जागने लगी है।#StandWithSonamWangchuk #PaperLeak @Cockroachisback pic.twitter.com/D6LyJ7lmbW
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सरकारी डॉक्टरों को दी बड़ी जिम्मेदारी
ओडिशा: पुरी रथयात्रा में मची भगदड़, एक महिला की मौत, 100 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
आजाद हुआ बलूचिस्तान! पाकिस्तान के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जे का बड़ा दावा
डिलीवरी बॉय ने महिला को दिखाई गंदी हरकत, सामने आई लेडी कॉन्स्टेबल तो नानी हुई याद
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल: BJP का सनसनीखेज दावा- उमर अब्दुल्ला की सरकार के विधायक हमारे पाले में आने को बेचैन
जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा ऐलान: सोनम वांगचुक को बनाएं शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
तेहरान की खुली धमकी: बिलबोर्ड पर ताबूत में लेटे ट्रंप, लिखा- हम तुम्हें मार डालेंगे
विराट कोहली के बॉडीगार्ड का विवाद: पत्रकारों से बदसलूकी और अपशब्द कहने का आरोप
पुरी रथ यात्रा में मातम: भगदड़ से एक श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल
पुरी रथ यात्रा: भगदड़ के बीच मानवता की मिसाल, एंबुलेंस के लिए श्रद्धालुओं ने बनाया रास्ता