चीन का दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सा इन दिनों भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 9 लोग अभी भी लापता हैं।
गुआंग्शी में बांध टूटने से तबाही दक्षिणी चीन के गुआंग्शी क्षेत्र में स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है। क्षेत्रीय राजधानी नाननिंग में एक विशाल बांध के टूटने से अचानक पानी का सैलाब रिहायशी इलाकों में घुस गया। मरने वालों में अधिकांश लोग वही हैं जो अचानक आए इस पानी के प्रचंड बहाव में बह गए। युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी है, लेकिन लगातार बारिश के कारण राहत टीमें मुश्किलों का सामना कर रही हैं।
जिलिन में टाइफून बावी का साया उत्तर-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में टाइफून बावी ने भारी तबाही मचाई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि प्रशासन ने आपातकालीन बाढ़ प्रतिक्रिया को लेवल-3 तक बढ़ा दिया है। सोंगहुआ नदी में इस साल की पहली बड़ी बाढ़ दर्ज की गई है, जिससे तटीय इलाकों के लाखों लोग खतरे की जद में हैं।
नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पार जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मेइहे नदी ने अपने जलस्तर के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हुइफा नदी के भी खतरे के निशान के ऊपर जाने की आशंका है। प्रशासन ने पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और शहरों में जलभराव को लेकर चेतावनी जारी की है, साथ ही छोटे और मध्यम बांधों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर-पश्चिम चीन पर मंडराया नया खतरा मुसीबत का यह सिलसिला अभी थमता नहीं दिख रहा है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार तक उत्तर-पश्चिम चीन के कई हिस्सों, विशेषकर मध्य और दक्षिणी शानक्सी प्रांत में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
प्रशासन ने येलो नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। स्थानीय अधिकारियों को जलाशयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
‼️China is certainly living in 2050.
— Arun Pudur (@arunpudur) July 15, 2026
Another dam broke in Nanning, Guangxi, causing massive flooding and killing 10,000 in hours.
Not a single post by Cinephiles.
Why won t they take drone shots of this and share?
Easy to lie, but truth always wins! pic.twitter.com/ixeoJhi8tP
न खाना मिला, न मदद : स्विगी पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, ₹1457 कटने पर मचा बवाल
IND vs ENG: कोहली-अय्यर की शानदार बल्लेबाजी धरी रह गई, 55 रन में बिखरी भारतीय पारी, 233 पर सिमटा स्कोर
दिल्ली से अहमदाबाद तक: अमित शाह की अटूट आस्था और 149वीं जगन्नाथ रथयात्रा की भव्यता
भगवान कृष्ण मुसलमान और 5 वक्त के नमाजी थे : मौलाना जरजिस अंसारी के विवादित बयान से मचा हड़कंप
होर्मुज के बाद लाल सागर भी बंद होने की कगार पर? ईरान की हूतियों को खतरनाक चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाएं : केजरीवाल की मोदी सरकार को चेतावनी
NTA में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका: सीधी भर्ती से 2 लाख तक सैलरी पाने का अवसर
धारवाड़ में खौफनाक वारदात: पति की लाश के पास खून से लथपथ बेटा, और बेड पर फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी
मध्य प्रदेश की सैर का शानदार मौका: IRCTC का 9 दिनों का वाइल्डलाइफ एंड हेरिटेज टूर पैकेज
पुरी रथ यात्रा में मातम: भारी भीड़ और उमस के बीच दम घुटने से एक की मौत, 100 से ज्यादा घायल