देहरादून: राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन द्वारा अचानक रद्द किए जाने के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। इस फैसले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात परेड ग्राउंड में जमकर हंगामा किया और धरना दिया।
सरकार पर लगा दबाव का आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने दबाव में आकर अनुमति रद्द की है। सरकार का तर्क है कि परेड ग्राउंड में पहले से ही एक कार्यक्रम चल रहा है, जिसकी अवधि 17 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
गोदियाल का पलटवार: मैदान खाली था गणेश गोदियाल ने सरकार के दावों को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड पर कोई भी अन्य कार्यक्रम नहीं चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है, इसीलिए जानबूझकर बाधाएं खड़ी की जा रही हैं।
अब बन्नू स्कूल में होगी रैली विवाद के बीच कांग्रेस ने अपना स्थान बदल दिया है। गोदियाल ने घोषणा की कि अब छात्रों की गूंज कार्यक्रम देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में ही आयोजित होगा। पार्टी का कहना है कि वे युवाओं के कार्यक्रम को किसी भी हाल में सफल बनाकर रहेंगे।
कांग्रेस ने दी दलील: जमा हो चुका था शुल्क कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम के लिए न केवल विधिवत अनुमति ली गई थी, बल्कि निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया गया था। इसकी रसीदें भी पार्टी के पास मौजूद हैं। बावजूद इसके, अंतिम समय पर कार्यक्रम की अनुमति रद्द करना प्रशासन की साख पर सवाल खड़े करता है।
कांग्रेस ने बनाया नियंत्रण कक्ष विरोध और धरने के दौरान यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी के दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में तत्काल प्रभाव से एक 10 सदस्यीय नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन किया है, जो व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा।
*देहरादून में 17 जुलाई को छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यक्रम होना है.
— Congress (@INCIndia) July 14, 2026
इससे ठीक पहले BJP सरकार ने परेड ग्राउंड की अनुमति को रद्द कर दिया. बताया गया कि ग्राउंड में दूसरा कार्यक्रम चल रहा है.
जब देर रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पहुंचे तो वहां कोई… pic.twitter.com/BghYQ8UCH0
वैभव सूर्यवंशी की वापसी: अब जिम्बाब्वे के खिलाफ दिखेगा 15 साल के वंडर किड का जलवा?
Motorola का धमाका: 7,100mAh बैटरी और शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Edge 70 Max
शुभमन गिल हुए एक अनचाही लिस्ट का हिस्सा, रिकॉर्ड बुक में टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर
ग्राउंड रिपोर्ट: नोएडा अग्निकांड में मजदूर बने देवदूत , रस्सी-सीढ़ी के सहारे बचाई 50 से ज्यादा जानें
मंदिर बना डांस फ्लोर: रील बनाने वाली लड़की को पुलिस ने सिखाया सबक, वीडियो देख भड़के लोग
गहरे समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, महाराष्ट्र सरकार लाएगी सैटेलाइट फोन सुविधा
महोबा में दरिंदगी: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में युवक के कुल्हाड़ी से काटे दोनों हाथ
मंदिर में रील बनाना पड़ा महंगा: डांस करते ही पुलिस ने लिया एक्शन, वीडियो हुआ वायरल
एक हाथ टूटा, फिर भी सड़क पर फर्राटा; वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये क्या हो रहा है!
गैंगस्टर का घर ढहा, IG बोले- कौन है रोहित गोदारा? शायद कोई जेबकतरा होगा