नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने दो लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे में जहां प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं मौके पर मौजूद मजदूरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर 50 से अधिक लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला।
बैटरी चार्जिंग बनी काल शुरुआती जांच के अनुसार, इमारत के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी, तभी अचानक उसमें विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि बेसमेंट में खड़ी करीब 30-40 बाइकें आग की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते आग और धुएं का गुबार पूरी इमारत में फैल गया।
मजदूरों ने दिखाई बहादुरी घटनास्थल के पास ईंट तोड़ने का काम कर रहे मजदूरों ने फौरन मोर्चा संभाला। स्थानीय मजदूर आसमा और रवि शाक्य ने बताया कि आग की लपटें देखते ही उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। जब प्रशासन की मदद तुरंत नहीं पहुंची, तो उन्होंने सामने वाली इमारत से सीढ़ी और रस्सियों का जुगाड़ किया।
आसमा ने बताया, हमने सीढ़ियों और रस्सियों के जरिए एक-एक कर करीब 50-60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे। गौरी नाम की एक अन्य मजदूर ने भी अपना काम छोड़कर लोगों को रेस्क्यू करने में मदद की।
दो लोगों की दुखद मौत इस हादसे में स्नेहा श्रीवास्तव (22) और एक अज्ञात युवक (करीब 30 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, स्नेहा 40 फीसदी और युवक करीब 80 फीसदी तक झुलस गया था। समय पर दमकल की गाड़ियां न पहुंच पाने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था।
प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल स्थानीय लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। निवासी अब्दुल ने आरोप लगाया कि तंग गलियों में इतनी बड़ी इमारत का नक्शा पास करना और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होना बड़ी लापरवाही है।
उन्होंने सवाल किया, अगर आग इतनी भीषण थी, तो आपातकालीन स्थिति में राहत कार्य के लिए रास्ता क्यों नहीं था? दो लोगों की जान चली गई, अब इसका जिम्मेदार कौन है?
फिलहाल, पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। लेकिन ममूरा के लोगों के बीच ये मजदूर अब किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं, जिनकी सूझबूझ ने आज कई परिवारों को उजड़ने से बचा लिया।
*VIDEO | Fire breaks out in a residential building in Mamura village in Noida. Rescue operations underway. More details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/SpfsoCaow7
IPL से संन्यास लेंगे धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स में अब संभालेंगे ये बड़ी भूमिका
फाइनल की दहलीज पर स्पेन: ड्रेसिंग रूम में दिखा ऐतिहासिक जश्न, फ्रांस को चटाई धूल
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट का ऐलान, CM के अवतार में मचाएंगे धमाल
नोएडा अग्निकांड: EV चार्जिंग बनी मौत का जाल, बांस की सीढ़ियों के सहारे बची 150 लोगों की जान
चमत्कार: 5.5 मीटर की रेशमी साड़ी माचिस की डिब्बी में कैद, बुनकर के हुनर पर टिकी दुनिया की निगाहें
शाहजाद भट्टी: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से भारत के लिए सिरदर्द बना आतंकी नेटवर्क का मास्टरमाइंड
2027 के रण से पहले गुड्डू पंडित का नोट वाला दांव : क्या फिर सक्रिय हो रहे बाहुबली?
क्या कृति सेनन और कबीर बहिया ने कर दी अपने रिश्ते की पुष्टि? बर्मिंघम वनडे से वायरल हुईं तस्वीरें
एम्बाप्पे का सपना चकनाचूर: स्पेन के टिकी-टाका के आगे पस्त हुआ फ्रांस, फाइनल से बाहर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्या फिक्स है मेसी की जीत? अर्जेंटीना को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए उठी 70 लाख लोगों की मांग