वाराणसी के मोहनसराय से एक अत्यंत संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सेवानिवृत्त शिक्षक और उनकी बीमार पत्नी ने स्थानीय भाजपा नेता पर 50 करोड़ रुपये की पुश्तैनी जमीन धोखाधड़ी से हथियाने का गंभीर आरोप लगाया है।
आयुष्मान कार्ड का झांसा, जमीन पर कब्जा पीड़ित प्रमिला मिश्रा ने बताया कि उनके पति ओमप्रकाश मिश्रा किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया कि सरकार की आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये के इलाज का लाभ दिलाने के लिए दफ्तर में हस्ताक्षर की जरूरत है।
पीड़ित महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भावुक होकर कहती हैं, मैं चल-फिर नहीं सकती, पति को सुनाई नहीं देता। हमसे कहा गया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए साइन कर दीजिए। बाद में पता चला कि हमने अपना पूरा घर और जमीन ही उनके नाम कर दी।
बीमारी का उठाया फायदा घटना 7 अप्रैल 2026 की है। पीड़ित के अनुसार, ओमप्रकाश मिश्रा की डायलिसिस हुई थी और वे अर्धचेतन अवस्था में थे। इसी स्थिति का लाभ उठाकर उन्हें गंगापुर उपनिबंधन कार्यालय ले जाया गया।
वहां चंद मिनटों में 660 वर्गमीटर जमीन का बैनामा और दो दानपत्रों के जरिए करीब 65 बिस्वा भूमि व व्यावसायिक गोदाम का ट्रांसफर करा लिया गया। हैरानी की बात यह है कि उसी रात यह संपत्ति किसी और को बेच भी दी गई और पीड़ितों का मोबाइल नंबर तक बदल दिया गया।
कोर्ट की सख्ती के बाद दर्ज हुआ मुकदमा पीड़ित दंपत्ति ने आरोप लगाया कि पुलिस कमिश्नर से लेकर स्थानीय थाने तक गुहार लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। अंततः CJM कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद रोहनिया थाने में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी नेता का बचाव वहीं, आरोपी भाजपा नेता सुरेश सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि यह मामला एक परिवार के चाचा-भतीजे के बीच का आपसी विवाद है। उन्होंने दावा किया कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्होंने जमीन खरीदी है।
फिलहाल, इस मामले ने वाराणसी के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। न्याय की आस में यह बुजुर्ग दंपत्ति अब प्रशासन की ओर टकटकी लगाए हुए है।
*ब्रेकिंग न्यूज़। वाराणसी।
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 14, 2026
बूढ़ा-बूढ़ी ब्राह्मण बहुत परेशान हैं भईया... बीमार शिक्षक की पत्नी का दर्द भरा बयान, बीजेपी नेता पर 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप
मैं बहुत बीमार हूं। चल-फिर नहीं पाते। ऊंचा भी सुनाई देता है। मुझे कहा गया आयुष्मान कार्ड बनवा देते हैं, उसका साइन… pic.twitter.com/SKOb3O6yXT
जो रूट का विराट कमाल: भारत के खिलाफ इतिहास रचकर एबी डिविलियर्स की बराबरी की
NCP में पावर वॉर छिड़ा: सुनेत्रा पवार के नेतृत्व पर उठे गंभीर कानूनी सवाल, क्या प्रफुल पटेल होंगे अगले मोहरे?
अक्षर पटेल का पंजा नहीं, चार का जादू: इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास, करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
सड़क किनारे की मक्खी वाली चाय देख उड़ जाएंगे होश, वीडियो देख भड़के लोग
कचरे से कमाल: वीव द फ्यूचर 4.0 में दिखा टेक्सटाइल वेस्ट को सोना बनाने का नया मॉडल
भोपाल में सजेगा AI का डेटा हब , 40 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी एमपी की सूरत
बांकीपुर में प्रशांत किशोर का गणितीय दांव: क्या चुनावी बिसात पर उलटफेर की तैयारी?
नासिक: पिकनिक बनी खौफ का मंजर, छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार को 20 KM तक दौड़ाया
भगोड़ा नीरव मोदी कब आएगा भारत? विदेश मंत्रालय ने दी बड़ी अपडेट
घर बना मिशन इम्पॉसिबल का सेट: बच्चों का खतरनाक स्टंट देख फटी रह जाएंगी आंखें