तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण औद्योगिक हादसा हुआ। गुमिदिपूंडी के SIPCOT औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी स्टील स्मेल्टिंग फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
धमाके की भयावहता का अंदाजा हादसा पार्थ पालयम गांव के पास स्थित फैक्ट्री में हुआ। जानकारी के अनुसार, जब यूनिट में स्टील पिघलाने का काम चल रहा था, तभी अचानक एक विशाल बॉयलर में धमाका हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि बिहार के रहने वाले 24 वर्षीय रवि रंजन के शरीर के अंग तक अलग हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से 500 मीटर दूर एक कटा हुआ हाथ मिलने से हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
घायलों का चल रहा इलाज इस दुर्घटना में 7 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों में बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले कर्मचारी शामिल हैं। भूषण कुमार (25), ओम कुमार (22), रंजीत कुमार (35) और सिंबर सिंह (24) को गुमिडिपूंडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, राजा बाबू (26), रणवीर कुमार (26) और फ्रेंड्स कुमार (27) को चेन्नई के चेंगुनराम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार (25) को बेहतर इलाज के लिए दूसरे निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही गुमिडिपूंडी और सिपकॉट के दमकल केंद्रों से गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बॉयलर में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ।
#WATCH | Tiruvallur, Tamil Nadu | A huge fire broke out at a private metal smelting factory in the Gummidipoondi SIPCOT complex, near Partha Palayam village, after a giant boiler exploded.
— ANI (@ANI) July 14, 2026
In this horrific accident, Ravi Ranjan (24) from Bihar lost his body parts and died on the… pic.twitter.com/DXxmCl7yBf
भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट! क्या रद्द होगी टीम इंडिया की अगली विदेश यात्रा?
चलती ट्रेन में युवती की मांग में जबरन सिंदूर! वीडियो ने छेड़ी सुरक्षा और गरिमा पर नई बहस
1600 और 140 सीरीज वाले नंबर अब नहीं होंगे ब्लॉक, TRAI ने जारी की नई गाइडलाइन
होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरान को तलब कर दर्ज कराया कड़ा विरोध
इतिहास रचा: फिजिक्स ओलिंपियाड में भारत का डंका, सभी 5 छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल
UNSC की कुर्सी के लिए भारत का SHANTI मिशन: क्या दुनिया फिर मानेगी भारत का लोहा?
राम मंदिर के CEO बनना चाहते हैं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, योगी-अखिलेश-मुलायम से रहा है 36 का आंकड़ा
कोई डर नहीं : रोहित-विराट को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी की दो-टूक चेतावनी
जंग के मुहाने पर होर्मुज: मिसाइल हमले की जद में 148 भारतीय, बढ़ रही है चिंता
नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक , बिना पासपोर्ट के घूम रहा था भारत में