ओस्लो: फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे की टीम का सफर भले ही क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 2-1 की हार के साथ खत्म हो गया हो, लेकिन टीम के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड अपने खेल के साथ-साथ एक अजीबोगरीब चीज को लेकर चर्चा में हैं। ओस्लो एयरपोर्ट पर जैसे ही हालैंड विमान से उतरे, सबकी नजरें उनके हाथ में मौजूद एक स्टफ्ड रैकून पर टिक गईं।
क्या है इस शराबी रैकून की सच्चाई? तस्वीरों में दिख रहा यह रैकून कोई आम खिलौना नहीं, बल्कि एक टैक्सीडर्मी (Taxidermy) मॉडल है। मृत जानवरों की खाल को रसायनों के जरिए सुरक्षित कर उसमें ढांचा भरकर इसे जीवित रैकून जैसा रूप दिया गया है। हालैंड के इस रैकून के हाथ में व्हिस्की की बोतल भी है, जो इसे सबसे अलग और मजेदार बना रही है।
टेक्सास से शुरू हुई अनोखी दोस्ती यह वाकया तब शुरू हुआ जब नॉर्वे की टीम टूर्नामेंट के दौरान अमेरिका के डलास में थी। टीम के बाकी खिलाड़ी जहाँ काउबॉय बूट्स और बेल्ट की खरीदारी कर रहे थे, वहीं हालैंड की नजर इस विचित्र रैकून पर पड़ी। इसे खरीदने के बाद हालैंड ने इसे पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी परछाईं की तरह रखा—चाहे टीम बस हो, होटल हो या चार्टर प्लेन।
फैंस से मांगा नाम का सुझाव हालैंड ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, यह मेरे पीछे-पीछे घर तक आ गया। उन्होंने फैंस से इस रैकून के लिए चार नाम भी मांगे हैं: काउबॉय , रेंजर , टेक्स और आर.ओ.डब्ल्यू (Raccoon on Wheels)। फिलहाल आर.ओ.डब्ल्यू नाम को फैंस का सबसे ज्यादा समर्थन मिल रहा है।
स्टोर पर मचा बवाल हालैंड की इस तस्वीर के वायरल होते ही अमेरिका के वाइल्ड बिल्स वेस्टर्न स्टोर पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टोर प्रबंधन के अनुसार, कुछ ही घंटों में उनके पास मौजूद सभी स्टफ्ड जानवर बिक गए। हर फैन हालैंड जैसा ही रैकून मॉडल खरीदने के लिए उत्साहित दिखा।
मैदान पर भी जलवा बरकरार वर्ल्ड कप से नॉर्वे बाहर हो चुका है, लेकिन हालैंड का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा है। वे अभी भी 7 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने इराक, सेनेगल, आइवरी कोस्ट और ब्राजील जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ गोल दागकर अपनी साख साबित की है। फिलहाल, हार के गम को भुलाकर हालैंड अपने इस नए दोस्त के साथ घर पर छुट्टियां बिता रहे हैं।
Erling Haaland came back from the U.S. with a new friend 🦝 pic.twitter.com/trwigYFNVf
— B/R Football (@brfootball) July 13, 2026
सोनम वांगचुक का अनशन: सियासी दिग्गजों और साइलेंसर ने की उपवास तोड़ने की अपील
1100 रुपये की पेंशन लेने गए बुजुर्ग, खाते में दिखे 760 करोड़! वीडियो हुआ वायरल
सड़क किनारे की चाय पीने के शौकीन हैं? तो यह वीडियो आपकी नींद उड़ा देगा!
टीम इंडिया में मची खलबली: गंभीर और कोहली के बीच बढ़ी दूरियां, प्रैक्टिस सेशन में नहीं हुई कोई बात
ट्रेन में खीरा बेचने वाले के हाथ में दिखा iPhone, वीडियो देख दंग रह गए लोग!
अंतरिक्ष की ओर अनिल मेनन: 8 महीने के मिशन पर रवाना होंगे भारतीय मूल के एस्ट्रोनॉट
UNSC की कुर्सी के लिए भारत का SHANTI मिशन: क्या दुनिया फिर मानेगी भारत का लोहा?
ईरान पर अमेरिका का महा-हमला : लगातार तीसरी रात बमबारी से दहला तेहरान, ड्रोन-मिसाइल ताकतें खाक
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: ट्रस्ट ने चंपत राय-अनिल मिश्रा के नाम हटाए, अब सुप्रीम कोर्ट की सीधी निगरानी
वक्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला? मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने योगी सरकार से मांगी CBI जांच