पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर है। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब राजनीतिक हमलों का दौर शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की नेता रोहिणी आचार्य ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के एक वायरल वीडियो को आधार बनाकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप रोहिणी आचार्य ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का हाथ झटकते हुए कुछ दूरी पर हटते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद रोहिणी ने इसे जबरिया उम्मीदवारी करार दिया है।
जबरिया दूल्हे वाली टिप्पणी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, बिहार में जबरिया विवाह की कहानियां तो खूब सुनी थीं, लेकिन राजनीति में जबरिया उम्मीदवारी का लाइव नजारा पहली बार बीजेपी की बदौलत देखने को मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये जबरिया दूल्हा चुनावी फेरे ले पाएगा या मंडप से भाग जाएगा?
बीजेपी की बारात और प्रत्याशी का बदलाव आरजेडी नेता ने पूरे घटनाक्रम की पटकथा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले बीजेपी ने बड़े धूमधाम से अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया था। मिठाई बांटी गई और जश्न मनाया गया, लेकिन अचानक पारिवारिक कारणों का हवाला देकर उन्होंने नाम वापस ले लिया। रोहिणी ने इसे पुरानी फिल्मों की कहानी जैसा बताया, जहां बारात के समय दूल्हा गायब होने पर किसी को भी पकड़कर मंडप में बिठा दिया जाता है।
नीरज सिन्हा पर निशाना रोहिणी ने आगे कहा कि आनन-फानन में नीरज कुमार सिन्हा को पकड़कर पार्टी का सिंबल थमा दिया गया और उनसे इज्जत बचाने की गुहार लगाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपनी साख बचाने के लिए एक ऐसे व्यक्ति को मैदान में उतारा है, जो खुद असहज दिख रहा है।
चुनाव में दिलचस्प मोड़ इस बयानबाजी के बीच नीरज कुमार सिन्हा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे नितिन नवीन को लेकर जिक्र करते सुनाई दे रहे हैं। अब बांकीपुर की जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या यह जबरिया उम्मीदवारी बीजेपी को जीत दिला पाएगी या फिर रोहिणी आचार्य का यह तंज विपक्ष के लिए एक बड़ा चुनावी हथियार साबित होगा।
*बीजेपी का जबरिया दुल्हा चुनावी फेरे ले पाएगा या नहीं ?
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) July 14, 2026
बिहार में जबरिया विवाह / जबरिया दुल्हा बनाने की कहानियां तो बहुत सुनी थीं, जहाँ लड़के को अगवा करके जबरन सिंदूर दान करवा दिया जाता था। लेकिन राजनीतिक.संदर्भ में पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सीट पर पहली बार… pic.twitter.com/03GE50Mdjj
सऊदी अरब का सना एयरपोर्ट पर जोरदार हमला, ट्रंप के समर्थन के बाद हूतियों से सीधी जंग शुरू
नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक , बिना पासपोर्ट के घूम रहा था भारत में
70 देशों की यात्रा, एक्स-स्पेशल फोर्स का दावा; भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया रहस्यमयी अमेरिकी
होर्मुज में बारूद: ईरानी मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
अयोध्या राम मंदिर विवाद: अनुपम खेर का दो टूक जवाब, बोले- सच बोलने से न डरा हूं, न डरूंगा
अंतरिक्ष की ओर अनिल मेनन: 8 महीने के मिशन पर रवाना होंगे भारतीय मूल के एस्ट्रोनॉट
यूपी में सड़कों का महा-विस्तार: 1.25 लाख करोड़ के 8 एक्सप्रेसवे से बदलेगी तस्वीर, गडकरी-योगी का बड़ा ऐलान
घर बना मिशन इम्पॉसिबल का सेट: बच्चों का खतरनाक स्टंट देख फटी रह जाएंगी आंखें
लॉर्ड्स में भावुक विदाई: टीम इंडिया ने हीथर नाइट और टैमी ब्यूमोंट को दिया शानदार ट्रिब्यूट
वर्दी का रौब पड़ा भारी: सब-इंस्पेक्टर ने 6 साल की पोती से चलवाई कार, अब हुआ सस्पेंड