उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक 36 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास कोई वैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज नहीं था।
नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कैलिफोर्निया निवासी जॉर्डन ब्राउन के रूप में हुई है। रविवार को एसएसबी की 22वीं बटालियन मैनिहवा इलाके में गश्त कर रही थी। सीमा स्तंभ संख्या 516 के पास ब्राउन को संदिग्ध अवस्था में नेपाल की ओर जाते देखा गया। जवानों को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे तुरंत दबोच लिया।
सात महीने से भारत में था अवैध प्रवास पूछताछ में खुलासा हुआ कि ब्राउन करीब सात महीने से बिना पासपोर्ट के भारत में रह रहा था। उसने दावा किया कि वह समुद्री रास्ते से पहले श्रीलंका पहुँचा और 2 नवंबर 2025 को अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ। भारत आने के बाद वह लंबे समय तक गोवा में रहा और बाद में बेंगलुरु होते हुए उत्तर प्रदेश के सोनौली बॉर्डर पहुँचा।
सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता आरोपी ने दावा किया है कि वह पूर्व में यूएस नेवी और स्पेशल फोर्सेज का हिस्सा रह चुका है। हालांकि, इतने लंबे समय तक बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने और देश के विभिन्न राज्यों में घूमने के कारण सुरक्षा एजेंसियां अब उसके दावों की सघन जांच कर रही हैं।
जांच का दायरा बढ़ा एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे भारत में किस-किस का सहयोग मिला और वह बिना पहचान पत्र के यात्रा कैसे करता रहा। फिलहाल, खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि उसके भारत आने के पीछे के वास्तविक इरादों का पता चल सके।
*अमेरिकी नागरिक Jordan Brown को भारत-नेपाल सीमा पर बिना वैध Travel Documents के नेपाल में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसने दावा किया कि वह U.S. Navy और Special Forces में काम कर चुका है।पहले भी भारत-म्यांमार सीमा से सटे इलाकों में कई विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है pic.twitter.com/2z91iXoJHY
— Bimal Sharma (@BimalSharm50754) July 14, 2026
ईरान का जैसे को तैसा प्रहार: मिसाइल और ड्रोनों से दहल उठे खाड़ी में अमेरिकी ठिकाने
वक्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला? मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने योगी सरकार से मांगी CBI जांच
होर्मुज में दहले तेल टैंकर: मिसाइल हमले में भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल
वायरल रील के चक्कर में मौत का खेल: मां बनाती रही वीडियो, छत से गिर गया मासूम!
वियतनाम नौका हादसे के 15 पीड़ितों का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा, अब घर लौटेंगे ‘अंतिम अवशेष’
लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर झूमे सचिन तेंदुलकर, बोले- बेटी ने रचा नया इतिहास
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास को किया तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: निशिकांत दुबे की माफी पर सियासत गर्म, क्या अखिलेश से मांगी माफी?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान का दुस्साहस: यूएई के टैंकरों पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत
UNSC की कुर्सी के लिए भारत का SHANTI मिशन: क्या दुनिया फिर मानेगी भारत का लोहा?