क्या आपने कभी बिना स्टीयरिंग वाली कार देखी है? भारतीयों के जुगाड़ का लोहा पूरी दुनिया मानती है। छोटी से छोटी समस्या का ऐसा समाधान निकालना कि देखने वाला दंग रह जाए, यह हमारी फितरत में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।
स्टीयरिंग की जगह लगाया औजार वायरल वीडियो में एक शख्स सड़क पर बड़े आराम से कार चलाता दिख रहा है। पहली नजर में सब सामान्य लगता है, लेकिन कैमरे का फोकस कार के अंदर जाते ही लोगों के होश उड़ गए। कार में स्टीयरिंग व्हील गायब है और उसकी जगह एक बड़े लोहे के औजार को फिट किया गया है।
अनोखा आत्मविश्वास और भारी जोखिम हैरानी की बात यह है कि शख्स बिना किसी घबराहट के बड़े आत्मविश्वास के साथ उसी औजार से गाड़ी को मोड़ रहा है और तेज रफ्तार में दौड़ा रहा है। वह बिल्कुल ऐसे गाड़ी चला रहा है जैसे सब कुछ सामान्य हो। यह वीडियो इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स वाली कहावत को सच साबित कर रहा है।
सोशल मीडिया पर मची खलबली यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, भाई ने स्टीयरिंग की जगह सीधा रिंच ही फिट कर दिया, वहीं दूसरे ने इसे भारतीय प्रतिभा का अनोखा नमूना बताया।
सुरक्षा को लेकर उठा बड़ा सवाल इस जुगाड़ को देखकर लोग हैरान तो हैं, लेकिन साथ ही चिंतित भी हैं। कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के प्रयोग न केवल चालक के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। हंसी-मजाक से इतर, नियमों और सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ वाकई गंभीर चिंता का विषय है।
India is not for beginners 😭 pic.twitter.com/75bLwoW3Pt
— v. Jatin (@JatinTweets_) July 6, 2026
E20 पेट्रोल से मर्सिडीज का माइलेज धड़ाम ? सौरव जोशी के दावे पर कंपनी ने तोड़ी चुप्पी
वो मर जाएंगे तब तसल्ली मिलेगी? सोनम वांगचुक के लिए पुलिस से भिड़े अभिजीत दीपके
विंबलडन 2026: हार के गम से ऐतिहासिक जीत तक, यानिक सिनर का भावुक कमबैक
सांसें थमीं, खुशियां जलीं.. बैंकॉक के पब में मौत का तांडव, बाथरूम में मिलीं 27 लाशें
बिजली बिल में नाम या पता गलत है? अब घर बैठे ऐसे करें ठीक, UPPCL ने दी बड़ी राहत
लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत: क्रांति गौड़ बनीं प्लेयर ऑफ द मैच , ऑनर्स बोर्ड पर लिखवाया अपना नाम
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद गिरफ्तार हुईं तेज प्रताप की प्रत्याशी, बेटी का हंगामा और सियासत तेज
बेकाबू हुई दुनिया की सबसे खतरनाक मशीन गन: हवा में उड़े सैनिक, वीडियो देख दहल जाएंगे
वर्दी उतारो और चुनाव लड़ो : पाकिस्तान में आर्मी चीफ आसिम मुनीर को नेता की सीधी ललकार
120 की रफ्तार, AI का पहरा: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुरू होगा हाई-टेक सफर