देशभर में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (Ethanol Blended Petrol) को लेकर बहस तेज हो गई है। हाल ही में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि एथेनॉल युक्त पेट्रोल डलवाने के बाद उनकी मर्सिडीज-बेंज SUV का माइलेज बुरी तरह गिर गया है।
17 से 5 किमी प्रति लीटर पर आया माइलेज सौरव जोशी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दावा किया कि उनकी कार का माइलेज पहले 15 से 17 किमी प्रति लीटर था, जो एथेनॉल पेट्रोल डलवाने के बाद अचानक गिरकर 5 किमी प्रति लीटर पर आ गया है। उन्होंने डैशबोर्ड के आंकड़े दिखाते हुए कहा कि कार की रेंज भी 800 किलोमीटर से घटकर 480 किलोमीटर रह गई है।
क्यों डरे हुए हैं कार मालिक? सौरव की पत्नी अवंतिका ने चिंता जताते हुए कहा कि इतनी महंगी लग्जरी कार में ऐसा तकनीकी बदलाव किसी बड़े इंजन डैमेज का संकेत हो सकता है। सौरव का तर्क है कि हल्द्वानी जैसे छोटे शहरों में मर्सिडीज जैसी प्रीमियम कारों की मरम्मत कराना एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि इसके लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है।
मर्सिडीज इंडिया और सरकार का क्या है पक्ष? इस मामले पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के CEO संतोष अय्यर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 2020 के बाद बेची गई कंपनी की सभी गाड़ियां E20 (20% एथेनॉल) के अनुकूल हैं। उन्होंने संकेत दिया कि समस्या एथेनॉल नहीं, बल्कि ईंधन में होने वाली अवैध मिलावट हो सकती है।
दूसरी ओर, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल से इंजन खराब होने की खबरों को गलत नैरेटिव करार दिया है। उनका कहना है कि E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब होने का अब तक कोई भी प्रमाणित मामला सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर दो फाड़ राय सौरव जोशी के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग माइलेज में भारी गिरावट को लेकर यूट्यूबर का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे तकनीकी रूप से असंभव मान रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि माइलेज में 6-10% की गिरावट तो समझ में आती है, लेकिन 17 से 5 का अंतर बेहद असामान्य है।
फिलहाल, यह मामला एथेनॉल पेट्रोल की गुणवत्ता और गाड़ियों की परफॉर्मेंस को लेकर एक नई बहस का केंद्र बन गया है।
ये व्लॉगर सौरभ जोशी है, कहते है -
— Baliyan (@Baliyan_x) July 12, 2026
इनकी मर्सिडीज पहले 17 का माइलेज देती थी जो इथेनॉल मिक्सिंग के बाद अब 5 का माइलेज देने लगी है।
कोरा झूठ बोल रहे है-
6-10% माइलेज निश्चित रूप से कम हो रहा है, लेकिन इतना।
दूसरी बात- अपने पास तो नहीं है पर मुझे नहीं लगता कोई भी मर्सिडीज 17 का… pic.twitter.com/97rPKCN3Nv
फडणवीस का नया कीर्तिमान: शरद पवार को पीछे छोड़ बने महाराष्ट्र के तीसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले CM
18 साल का सुनहरा युग खत्म: चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग
लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत: क्रांति गौड़ बनीं प्लेयर ऑफ द मैच , ऑनर्स बोर्ड पर लिखवाया अपना नाम
मिलावटखोरों में सिंघम कमिश्नर का खौफ: जांच के डर से सड़क पर बहाया सैकड़ों लीटर दूध
एक घंटे में 3.61 लाख पौधे: अहमदाबाद ने रचा इतिहास, मियावाकी पद्धति से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
चलते-चलते दो टुकड़ों में बंटा OLA स्कूटर, सोशल मीडिया पर सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल
नसीरुद्दीन शाह बनाम अनुपम खेर: राम मंदिर विवाद के बीच फिर छिड़ी जुबानी जंग
अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ता रहा पति, बेड के सामने रील बनाने में मग्न रही पत्नी
जिम कॉर्बेट का खौफनाक नजारा: जब टाइगर ने अजगर को बनाया अपना निवाला
6 साल की पोती को थमाया कार का स्टेरिंग, गिनीज रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में सस्पेंड हुआ पुलिसवाला