दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के फाइनल में रविवार को भारतीय क्रिकेट के युवा सितारों का जलवा देखने को मिला। टीम इंडिया के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहली बार विंबलडन का लुत्फ उठाने पहुंचे।
ब्लैक सूट में वैभव का स्वैग विंबलडन के दौरान वैभव सूर्यवंशी का कूल लुक चर्चा का केंद्र बना रहा। ब्लैक सूट में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वैभव के साथ इस दौरे पर अभिषेक शर्मा और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह भी मौजूद थे।
जोकोविच के मुरीद हैं वैभव एक इंटरव्यू के दौरान वैभव ने टेनिस के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की। उन्होंने कहा, मैं पिछले 4-5 वर्षों से टेनिस को बारीकी से देख रहा हूं। मैं राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच का प्रशंसक रहा हूं, लेकिन अब मैं जोकोविच का बहुत बड़ा फैन हूं।
जानिक सिनर को लेकर जताई उम्मीद मौजूदा पीढ़ी के खिलाड़ियों पर बात करते हुए वैभव ने कहा, कार्लोस अल्काराज मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट में जानिक सिनर का दबदबा देखकर मैं काफी प्रभावित हुआ हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आज का फाइनल सिनर ही जीतेंगे।
अभिषेक शर्मा बने डबल्स पार्टनर जब वैभव से पूछा गया कि टेनिस कोर्ट पर उनका डबल्स पार्टनर कौन होगा, तो उन्होंने बिना झिझक अभिषेक शर्मा का नाम लिया। उन्होंने कहा, अभिषेक भैया मेरे ओपनिंग पार्टनर हैं, उनके साथ बैटिंग करने में मजा आता है, इसलिए टेनिस कोर्ट पर भी मेरी पहली पसंद वही होंगे।
अभिषेक शर्मा का ड्रीम हुआ सच वहीं, अभिषेक शर्मा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, विंबलडन देखना मेरा सपना था। मैं राफेल नडाल का हमेशा से कायल रहा हूं, उनकी मेहनत और खेल के प्रति रवैया किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है।
अभिषेक ने अल्काराज और सिनर की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से ये युवा खिलाड़ी खेल पर राज कर रहे हैं, वह उन्हें खेल में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। इन क्रिकेट सितारों की मौजूदगी ने लंदन के कोर्ट पर भारतीय मौजूदगी को और भी खास बना दिया।
The young Indian cricket sensation, Vaibhav Sooryavanshi steps into the iconic world of Wimbledon! 🎾🏏
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 12, 2026
From soaking in the electric atmosphere of the Championships to sharing his thoughts on tennis, Vaibhav opens up in this exclusive interview.#Wimbledon 2026 | LIVE NOW on… pic.twitter.com/LssvFh6eWI
बेकाबू हुई दुनिया की सबसे खतरनाक मशीन गन: हवा में उड़े सैनिक, वीडियो देख दहल जाएंगे
खर्चा-पानी नहीं दिया तो जाएगी नागरिकता , रिश्वत मांगती महिला बीएलओ पर गिरी गाज
एशिया कप के सुपरस्टार से टीम इंडिया की कमजोरी तक: क्या खत्म हो रहा है तिलक वर्मा का जादू?
वर्दी उतारो, चुनाव लड़ो: मौलाना फजलुर रहमान की पाकिस्तानी सेना प्रमुख को खुली चुनौती
दुल्हन को नजरअंदाज कर मां को केक खिलाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर छिड़ा वॉर !
यमुना में समाए 4 मासूम: दिल्ली में नहाने गए बच्चों की तलाश जारी, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
बच्चों को गाड़ियों में अकेला छोड़ना पड़ सकता है भारी, वायरल वीडियो ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बाबा और बच्ची का वीडियो: छोटी बच्ची के आगे क्यों झुकाए हाथ?
रेलवे सैलून कोच में पूजा-पाठ: विलासिता या नियमों का उल्लंघन? वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस
श्रीनगर बना छावनी: मंत्री को कब्रिस्तान जाने से रोका, 13 जुलाई के शहीदों को लेकर बढ़ता विवाद