नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का असली ट्रेलर अभी पर्दे पर नहीं आया है, लेकिन AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की दुनिया में एक नए धमाके ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक काल्पनिक रामायण ट्रेलर वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।
दिग्गज सितारों से सजी AI रामायण Sanatani Siddhanta नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा जारी इस 1 मिनट 15 सेकंड के ट्रेलर में मनोरंजन जगत के बड़े चेहरों को पौराणिक किरदारों में दिखाया गया है। महेश बाबू को प्रभु श्री राम के रूप में देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। वहीं, जूनियर एनटीआर रावण के खूंखार लुक में छाए हुए हैं।
कौन क्या बना है? इस AI जनरेटेड वीडियो में केवल राम और रावण ही नहीं, बल्कि अन्य किरदारों को भी बेहद सलीके से गढ़ा गया है। कीर्ति सुरेश को मां सीता के रूप में और जान्हवी कपूर को रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार में दिखाया गया है। AI की इस बारीकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस की दीवानगी ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। फैंस इसे गूजबम्प्स (रोंगटे खड़े करने वाला) अनुभव बता रहे हैं। एक यूजर ने तो मजाकिया अंदाज में यह तक कह दिया कि, इस वीडियो को बनाने वाले को 10 हजार रुपये दो और उनसे पूरी 2 घंटे की फिल्म बनवाकर यूट्यूब पर डलवा दो।
असली रामायण का कब है इंतजार? असली रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह अपनी चरम सीमा पर है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के म्यूजिक पर एआर रहमान काम कर रहे हैं।
फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने की संभावना है, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर दर्शकों के सामने आएगा। फिलहाल, फैंस को असली ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन तब तक AI का यह वर्जन फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
Goosebumps vocchi pothe yevadra responsible 😍🔥🔥
— JAGADEESH.NTR🐉 (@jajjujakpot1) July 12, 2026
Ramayana tesear anta meeru kuda chuseyandiii...@tarak9999 @urstrulyMahesh#Dragon #Varanasi pic.twitter.com/5xGYFT88tn
पुणे बिल्डिंग हादसा: 82 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन का समापन, मलबे से 9 शव बरामद
होर्मुज में बारूदी कोहराम: ईरान-अमेरिका जंग में फंसा भारतीय जहाज, एक नाविक लापता
पवन कल्याण की सफल सर्जरी: 8 साल पुरानी पुरानी चोट से मिली राहत, जानें क्या है अब स्थिति
होर्मुज में जहाज पर हमला: 10 भारतीय सुरक्षित, एक की तलाश जारी; भारत ने जताई कड़ी नाराजगी
थलापति विजय की विदाई का काउंटडाउन शुरू: जन नायकन ब्रिटेन में होगी बिना कट के रिलीज
क्रिकेट इतना सरल है... : भारत को रौंदने के बाद हैरी ब्रूक का बड़ा बयान, सीरीज जीत के बाद कही ये बात
राम मंदिर चंदा चोरी: केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा वार, कहा- ‘राम के नाम पर वोट लिया और अब श्रद्धा का सौदा’
2027 में 27 सीटें जीत लें तो बड़ी बात : ओम प्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार
सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन: ट्रंप ने खोया सबसे भरोसेमंद साथी , दुनिया भर में शोक की लहर
मां की हत्या की साजिश: संपत्ति के लिए सगे चचेरे भाई के साथ लिव-इन में थी आयुषी!