दिल्ली के जंतर-मंतर पर इन दिनों दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। एक तरफ लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक हैं, जो अपनी मांगों को लेकर 14 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। वहीं दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का धरना है, जो विवादों में घिर गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बहस का वीडियो अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी ही मीडिया टीम की महिलाओं के तीखे सवालों का सामना करते नजर आ रहे हैं। बहस के दौरान महिलाओं ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कंटेंट क्रिएशन का अड्डा बन गया है धरना स्थल वीडियो में महिलाएं अभिजीत से सवाल करती हैं कि क्या जंतर-मंतर केवल कंटेंट क्रिएशन की जगह बन गया है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “लोग यहां आ रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं और अपने व्यूज बटोर रहे हैं। सोनम सर का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है, वे सच में लड़ रहे हैं, जबकि बाकी लोग यहां आकर सिर्फ खा रहे हैं।”
सोनम वांगचुक का गिरता स्वास्थ्य सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 14वां दिन है। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के अनुसार, उनका वजन 7.5 किलो कम हो गया है और उनका ब्लड प्रेशर भी घटकर 106/74 पहुंच गया है। उनकी स्थिति को देखते हुए प्रदर्शन स्थल पर चिंता का माहौल है, जबकि पास ही जारी अन्य गतिविधियों पर सवाल उठ रहे हैं।
एक महीने बाद भी क्या हासिल हुआ? एक अन्य वीडियो में अभिजीत दीपके अपनी टीम से पूछते दिखे कि “एक महीने पहले हमारे पास क्या था?” इस पर हाजिरजवाबी देते हुए महिला ने कहा, “सर, मुझे तो लग रहा है कि एक महीने बाद भी हमारे पास कुछ नहीं है।” जब अभिजीत ने अपनी उपलब्धि गिनाने की कोशिश की, तो महिला ने दो टूक कहा, “एक महीने पहले तो आप खुद भी यहां नहीं थे।”
आंदोलन या दिखावा? महिलाओं ने अभिजीत को आईना दिखाते हुए कहा कि उनका पूरा प्रोटेस्ट खोखला नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां आने वाले लोग केवल इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने और समोसे-ब्रेड पकौड़े खाने तक सीमित रह गए हैं, जबकि असली संघर्ष सोनम वांगचुक कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन की गंभीरता और उसकी कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Today, Abhijeet Dipke was confronted by his own media team 🤣😭🤣
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) July 11, 2026
Aap bolte ho ki bheed nahi aa rahi, to kya hum humara ghar-baar chhod ke aa jaye yahan pe?
Yaha konsa CJP ka protest ho raha hai? Bas Insta ke creators aa rahe hain views lene.
Udhar Sonam Wangchuk bhookha… pic.twitter.com/t5s1ajCJwd
मौत के मुंह से खींच लाया देवदूत : रेलवे गेटकीपर की फुर्ती ने बचाई ट्रेन की चपेट में आने वाले शख्स की जान
भारत को बड़ा झटका: वनडे सीरीज से पहले स्टार तेज गेंदबाज बाहर, चोट ने फिर बढ़ाई मुश्किलें
नोएडा: फिर खुली सिस्टम की पोल, नाले में गिरे इंजीनियर की दर्दनाक मौत
क्या पंजाब कांग्रेस में बदलाव की तैयारी? भूपेश बघेल ने तोड़ी चुप्पी
क्रिकेट जगत में खामोशी: इस दिग्गज ऑलराउंडर ने गुपचुप तरीके से वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा
कौशांबी: भाई मानकर किया था भरोसा, दूध देने के बहाने घर में घुसकर दलित महिला से दरिंदगी
रामायण का भव्य आगाज़: रणबीर कपूर की श्रीराम झलक के लिए तैयार रहें, इस दिन आएगा ट्रेलर
विंबलडन में फिर मिले खेल जगत के दो दिग्गज , सचिन-फेडरर की यारी ने जीता सबका दिल
फुटबॉल-रग्बी और क्रिकेट: ध्यानचंद की विरासत से लेकर 2036 ओलंपिक तक, पीएम मोदी ने जीता न्यूजीलैंड के दिग्गज का दिल
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने बदला प्रत्याशी, नितिन नवीन बोले - संगठन के सच्चे सिपाही हैं नीरज