उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपनी सुरक्षा और प्रोटोकॉल को पीछे छोड़कर एक ऐसा अंदाज दिखाया जिसने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। सीएम बुलेट बाइक पर सवार होकर अपनी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले।
निर्माणाधीन पुल का लिया जायजा दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री फ्रीगंज ब्रिज पर पहुंचे। यहाँ उन्होंने पुल के निर्माण कार्य की प्रगति को परखा। सीएम ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को काम की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
यहाँ उन्होंने निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों से भी मुलाकात की। मजदूरों का हालचाल पूछा और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
पैदल चलकर जानी जनता की नब्ज बुलेट छोड़कर सीएम कोयला फाटक चौराहे पर पैदल निकले। यहाँ उन्होंने सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के तहत किए गए सड़क चौड़ीकरण और नव-विकसित मार्गों का निरीक्षण किया।
पैदल चलते हुए उन्होंने आम नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों से सीधे संवाद किया। लोगों ने शहर में हो रहे विकास कार्यों, विशेषकर बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और संतोष जाहिर किया।
चाय की चुस्की और खुद बनाई जलेबी भ्रमण के दौरान सीएम कंठाल चौराहे पर एक दुकान पर रुके। यहाँ उन्होंने चाय का आनंद लिया और फिर अचानक पूरी तरह शेफ के रूप में नजर आए। सीएम ने खुद जलेबी बनाई, जिसे देखकर वहां मौजूद भीड़ दंग रह गई। लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
बचपन की यादों से भावुक हुए सीएम यह इलाका डॉ. मोहन यादव के लिए बेहद खास है, क्योंकि उनका बचपन यहीं बीता है। पुराने परिचितों और स्थानीय निवासियों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। लोगों ने भी अपने बीच के मुख्यमंत्री का बेहद आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सीएम का सरल व्यवहार और विकास कार्यों के प्रति उनकी गंभीरता चर्चा का विषय बनी रही।
*VIDEO | Ujjain: Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav inspects development projects, prepares jalebi and interacts with local residents.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 10, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/wO87KCuMkg
थार का भौकाल बना मुसीबत: नदी में फंसने के बाद JCB से निकलवाना पड़ा वाहन
फैन ऑटोग्राफ लेने आई और ले गई दिल: किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं सुनील गावस्कर की लव स्टोरी
AFMC पुणे का गौरव: 60वां बैच बना देश की सेवा का नया सारथी, नारी शक्ति ने बिखेरा जलवा
दतिया में बगावत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, तो भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों नेताओं ने दिया इस्तीफा
मुंबई की बारिश का अनोखा एक्वेरियम : रेलवे ट्रैक पर तैरती दिखीं मछलियां, वीडियो वायरल
उज्बेकिस्तान में केरल की छात्रा की संदिग्ध हत्या: धर्म परिवर्तन के दबाव में गई जान?
30 हजार फीट पर खौफ का मंजर: विमान की खिड़की टूटी, पत्नी ने पैरों से खींचकर बचाई पति की जान
गिटार की धुन पर सुर मिलाता रॉकस्टार तोता, वीडियो देख लोग बोले- यह तो असली कलाकार है!
IND vs ENG: सम्मान की लड़ाई के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता!
बाढ़ में बहे 3,000 सिलेंडर: जान जोखिम में डाल इन्हें लूटने के लिए उतरी भीड़, वीडियो वायरल