शांति का रास्ता बंद? अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता औपचारिक रूप से टूट चुका है। 17 जून को दोनों देशों के बीच 60 दिनों के युद्धविराम पर सहमति बनी थी, जिसका उद्देश्य न्यूक्लियर प्रोग्राम और होर्मुज स्ट्रेट जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत करना था। लेकिन अब अमेरिका ने एकतरफा रूप से इस सीजफायर को खत्म कर दिया है।
ट्रंप का दो टूक संदेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (10 जुलाई) को सोशल मीडिया पर सख्त लहजे में अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का आग्रह किया है, जिसे हमने स्वीकार कर लिया है। लेकिन, अमेरिका ने उन्हें साफ कर दिया है कि सीजफायर अब खत्म हो चुका है। यानी बातचीत जारी रहेगी, लेकिन सैन्य कार्रवाई पर कोई रोक नहीं होगी।
तनाव कम करने की कूटनीतिक कोशिशें इस तनाव के बीच कतर के अधिकारी ईरान पहुंचे हैं। यह दौरा अमेरिका के समन्वय से तय किया गया है, जिसका उद्देश्य 17 जुलाई के समझौता ज्ञापन (MoU) के कार्यान्वयन पर चर्चा करना और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को थामना है। हालांकि, जमीन पर हालात बेहद खराब हैं।
हमलों का सिलसिला तेज अमेरिकी राष्ट्रपति के सीजफायर रद्द करने के ऐलान के बाद ईरान पर बमबारी तेज हो गई है। तेहरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो दिनों में अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हुई है और 78 लोग घायल हुए हैं। ये हमले होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाकर किए गए हैं।
ईरान का पलटवार हमलों के जवाब में ईरान के आईआरजीसी (IRGC) ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। ईरान का कहना है कि उन्होंने आरिफजान, अली अल सलेम, जुफैर और शेख ईसा बेस की बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाया है, जिससे अमेरिका को भारी नुकसान हुआ है।
इजरायल भी जंग के मूड में इस बीच, इजरायल ने भी आक्रामक रुख अपना लिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि उनका देश वाशिंगटन के साथ मिलकर ईरान पर और अधिक ताकत के साथ तीसरी बार हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्पष्ट किया है कि यह युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है।
The Islamic Republic of Iran has asked us to continue “talks.” We have agreed to do so, but the United States has stated to them, in no uncertain terms, that the Cease Fire is OVER! Thank you for your attention to this matter. President DONALD J. TRUMP
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) July 10, 2026
( TS: Jul 10 2026, 10:32… pic.twitter.com/QTF3INJlCI
मधुमक्खियों के बीच बेखौफ होकर शहद का दावत उड़ाता दिखा भालू, IFS अधिकारी ने खोला इस हिम्मत का राज
115 सीटें पक्की, लिख लीजिए : तेलंगाना में रेवंत रेड्डी की बड़ी भविष्यवाणी
दिल्ली के हर स्कूल में POCSO जागरूकता माह : बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा अभियान
चाय के शौकीन सावधान! सड़क किनारे की मक्खी वाली चाय देख उड़े लोगों के होश
5वें टी20 में टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत, क्या तिलक और दुबे की गिरेगी गाज?
टीम इंडिया में डबल स्टैंडर्ड क्यों? पूर्व क्रिकेटर के तीखे बोल, चयन प्रक्रिया पर खड़े किए बड़े सवाल
भारत-अफगानिस्तान के रिश्तों में आई नई बहार: मंत्री ओमारी बोले- हमारा DNA एक ही है
ट्रंप के दांव के बाद दहला रूस: तेल ठिकानों पर यूक्रेनी ड्रोनों का प्रहार, मास्को में ईंधन का भारी संकट
सपा अध्यक्ष के भगवा बाना पहनने पर तंज, सीएम योगी बोले- राम भक्तों पर गोली चलाने वाले अब माफी मांगें
पत्नी और बच्चों के सामने ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार का लगा जोरदार झटका; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो