बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राजेश शर्मा के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल में भर्ती राजेश शर्मा की सेहत में अब सुधार हो रहा है। उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री सुदीपा चटर्जी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभिनेता की स्थिति पहले से काफी बेहतर है।
क्या हुआ था राजेश शर्मा को? राजेश शर्मा को हैदराबाद में एक शूटिंग के दौरान किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। सुदीपा ने बताया कि घटना के करीब 6 घंटे बाद इसका असर उनके दाएं पैर में तेज दर्द के रूप में शुरू हुआ। कोलकाता लौटते समय फ्लाइट के दौरान उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अभी क्या है डॉक्टरों का कहना? फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस कीड़े के काटने से उन्हें इतनी गंभीर समस्या हुई। डॉक्टर्स इसकी जांच कर रहे हैं। सुदीपा ने बताया कि पिछले दो दिनों की तुलना में अब राजेश काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।
परिवार और दोस्तों की चिंता राजेश की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनकी विदेश में रह रही बहन तुरंत कोलकाता लौट आईं। वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर राजेश के प्रति चिंता जाहिर की। अक्षय ने ट्वीट करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और लिखा, जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ में बैठकर बहुत हंसाना है।
प्रभास की फिल्म फौजी में हैं व्यस्त बता दें कि राजेश शर्मा इन दिनों प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी की शूटिंग में व्यस्त थे। हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में हुए इस शेड्यूल के बाद ही उनकी तबीयत खराब हुई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और प्रशंसक अब राजेश शर्मा के जल्द घर लौटने की कामना कर रहे हैं।
*Very concerned to hear about my dear friend Rajesh’s health condition after an insect bite while shooting. Hope Mahadev blesses him with fast and complete recovery. Jaldi theek ho ja yaar, abhi saath baith ke bhot hansna hai. pic.twitter.com/n8yH6IYxKH
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 9, 2026
गुरुग्राम दहल उठा: आधी रात सुशांत लोक में एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर
चुप कराना है तो मुझे मारना होगा : ममता बनर्जी का भाजपा पर आर-पार का हमला
जयपुर स्कूल सुसाइड केस: 9 साल की अमायरा की मौत के आखिरी पल सीसीटीवी में कैद, स्कूल प्रशासन पर उठे बड़े सवाल
टीम इंडिया में डबल स्टैंडर्ड क्यों? पूर्व क्रिकेटर के तीखे बोल, चयन प्रक्रिया पर खड़े किए बड़े सवाल
एमसीजी के मंच से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, चेन्नई में गूंजेगी बिग बैश लीग की गूंज
क्या शरद पवार थामेंगे NDA का हाथ? एकनाथ शिंदे संग मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
दिल्ली के बैंक्वेट हॉल में खूनी संघर्ष: लीज विवाद में चलीं 10 गोलियां, एक घायल
हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वाले अब आस्था की बात कर रहे हैं : अयोध्या में गरजे CM योगी
बीसीसीआई का महाप्लान: टीम इंडिया के प्रदर्शन का होगा रिव्यू, गंभीर और खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज!
30 दरिंदों ने सरेआम खेत में मचाया तांडव: दुल्हन को घसीटकर ले गए युवक, वीडियो वायरल