मेलबर्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे। यहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने न केवल क्रिकेट के प्रति दोनों देशों के जुनून को सराहा, बल्कि एक बड़ी घोषणा भी की।
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का रोमांच प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया कि भारत पहली बार बिग बैश लीग (BBL) के मैचों की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने जानकारी दी कि 12 दिसंबर को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बीबीएल का पहला ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाएगा। यह कदम दोनों देशों के खेल संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
क्रिकेट की भाषा में कूटनीति मेलबर्न में पीएम मोदी ने क्रिकेट के जरिए भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को परिभाषित किया। उन्होंने कहा, हमारी बैठकें क्रिकेट की तरह हैं—एजेंडा वनडे मैच की तरह केंद्रित, फैसले T20 की तरह तेज, और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी और गहरी है। मोदी ने इसे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक भाषा करार दिया।
ओलंपिक और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर नजर पीएम मोदी ने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में दोनों देश ओलंपिक और कॉमनवेल्थ जैसे बड़े आयोजनों के लिए तैयार हैं। उन्होंने भारत के 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग भविष्य में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के द्वार खोलेगा।
रणनीतिक समझौतों की नई इबारत खेल के अलावा, मोदी-अल्बानीज शिखर सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसमें सिविल न्यूक्लियर एनर्जी, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण मिनरल सेक्टर (Critical Minerals) जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे।
तीन देशों के इस दौरे के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी का लक्ष्य बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। इसके बाद प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भव्य और ऐतिहासिक स्वागत
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) July 10, 2026
खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी @Sakshijournalis @ShrutikaIndia #FitIndiaSuperhitBulletin #Australia #India #PMModi #MCG #MelbourneCricketGround pic.twitter.com/1FEnq4cibX
मानसून का रौद्र रूप: दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
क्या Samsung Galaxy Z Flip 8 फोल्डेबल सीरीज का आखिरी फ्लिप फोन होगा?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: क्या टाइपिंग मिस्टेक के सहारे कानून को चकमा दे रही है सोनम रघुवंशी?
दिल्ली के स्कूलों में अब गुड टच-बैड टच पर अनिवार्य शिक्षा, 15 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट
30 दरिंदों ने सरेआम खेत में मचाया तांडव: दुल्हन को घसीटकर ले गए युवक, वीडियो वायरल
जयपुर स्कूल सुसाइड केस: 9 साल की अमायरा की मौत के आखिरी पल सीसीटीवी में कैद, स्कूल प्रशासन पर उठे बड़े सवाल
श्री रामभूमि में अशोक सिंघल के किरदार में दिखेंगे अनुपम खेर, क्या फिल्म में उठेगा चढ़ावा चोरी का मुद्दा?
गुरुग्राम एनकाउंटर: SGT यूनिवर्सिटी फाउंडर के बेटे को रंगदारी के लिए बनाया था निशाना, 60 राउंड फायरिंग में 4 शूटर ढेर
बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट: 12 और 13 जुलाई को 17 जिलों में बरसेंगे बादल
वैभव सूर्यवंशी के लिए फिर काल बने आर्चर, आउट होते ही मैदान पर छलका दर्द