दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ सुबह और शाम को हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर जैसे जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली में 10 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी है।
यूपी से राजस्थान तक अलर्ट उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। गोरखपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे पूर्वी जिलों के साथ ही बागपत और मुजफ्फरनगर में भी भारी बारिश हो रही है। वहीं, राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
पहाड़ों पर आफत की बारिश उत्तराखंड में अगले 6 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ से लेकर देहरादून और हल्द्वानी तक प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 12 से 15 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है।
मध्य भारत और अन्य राज्यों का पूर्वानुमान देश के अन्य हिस्सों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में 10 से 15 जुलाई के बीच बारिश जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं, बिहार और झारखंड में भी 15 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
क्यों हो रही है इतनी बारिश? मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) के कारण मॉनसून देशभर में सक्रिय है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें और अनावश्यक यात्रा न करें।
*IMD Weather Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2026
A Well-Marked Low Pressure Area over Southwest Uttar Pradesh is set to bring extremely heavy rainfall to parts of West Uttar Pradesh (09 July) and Uttarakhand (09–10 July).
🌧️ Stay weather-aware. Avoid unnecessary travel to flood-prone areas and follow… pic.twitter.com/4ad9GlKUVF
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा: विपक्ष के साथ भी बनी बात, मजबूत होंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते
गुरुग्राम में दहला गैंगवार: पुलिस मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर
फ्रांस का सेमीफाइनल में धमाका: एम्बाप्पे के जादू से बाहर हुआ मोरक्को
पता है मेरी जरूरत नहीं है, लेकिन रुकना था , तलाक और आकांक्षा की सेक्सुअलिटी पर बोले गौरव खन्ना
क्या जोफ्रा आर्चर ने ढूंढ निकाला वैभव सूर्यवंशी का वीक पॉइंट ? 13 गेंदों में दो बार किया शिकार
मौत को मात! रेलवे गेटकीपर की फुर्ती ने बचाई ट्रेन की पटरी पर फंसे व्यक्ति की जान
E25 पेट्रोल पर मची है क्या हलचल? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दी बड़ी सफाई
कैब में सिगरेट पीने पर अड़ा यात्री, ड्राइवर का नो-नॉनसेंस अंदाज देख दंग रह गई दुनिया
मेरठ हत्याकांड पर मायावती का बड़ा हमला: मगरमच्छ के आंसू बहाने से न्याय नहीं मिलता
सफाई का दिखावा या आलस? प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने वाले का वीडियो वायरल