मुंबई में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं और जगह-जगह पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि भारी बारिश के कारण बुधवार, 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे और निजी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए हैं।
क्या है वायरल मैसेज का सच? इस वायरल मैसेज को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। BMC ने इसे पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक करार दिया है। नगर निगम ने साफ कहा है कि प्रशासन की ओर से छुट्टी या वर्क फ्रॉम होम को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। बुधवार, 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालय सामान्य रूप से काम करेंगे।
अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा BMC ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कोई भी आधिकारिक जानकारी केवल उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (@MyBMC) पर ही दी जाती है। किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि के लिए लोग BMC के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।
मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी मौसम में आए मामूली सुधार के बाद अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट को हटाकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मुंबई में स्थिति सामान्य है, लेकिन पड़ोसी जिले पालघर में खराब मौसम को देखते हुए वहां के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। मुंबईकरों को सलाह दी गई है कि वे भी सतर्क रहें और केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
❌मुंबईतील शाळा उद्या म्हणजेच बुधवार, दिनांक ८ जुलै २०२६ रोजी बंद असतील. तसेच, खासगी क्षेत्रातील कार्यालयांना घरून काम करण्याची परवानगी देण्यात आली आहे, अशा आशयाचा संदेश समाजमाध्यमांतून प्रसारित होत आहे.
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 7, 2026
🔹बृहन्मुंबई महानगरपालिकेद्वारे याबाबत स्पष्ट करण्यात येत आहे की, हा संदेश… pic.twitter.com/ZdgG6qxmts
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी पर मेहरबानी या मिस्र के साथ बेइमानी? रेफरी और VAR के फैसलों ने मचाया बवाल
अर्जेंटीना की विवादास्पद जीत पर बवाल: इजिप्ट के खिलाड़ी ने लगाए टूर्नामेंट फिक्सिंग के आरोप
शीश महल का नया अध्याय: अब वीवीआईपी गेस्ट हाउस बनेगा केजरीवाल का पूर्व बंगला
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी की पेनल्टी मिस बनी मुसीबत, इजिप्ट के आगे बेबस दिखा अर्जेंटीना
SBI मैनेजर की 35 लाख की सैलरी का सच: क्या कागजों का दिखावा और जेब की हकीकत में है बड़ा अंतर?
फीफा वर्ल्ड कप: क्या मेसी की टीम को मिला वीआईपी ट्रीटमेंट? मिस्र के साथ हुई बेईमानी पर मचा बवाल
IND vs ENG 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव
मलक्का स्ट्रेट पर भारत की मजबूत पकड़: चीन के 80% व्यापार पर मंडराया संकट
एनडीए का ‘लालू फोबिया’ और बिहार का विकास: मीसा भारती का तीखा हमला
उद्धव ठाकरे के लिए बड़ी राहत: क्या टल गया UBT शिवसेना में विधायक टूटने का खतरा?