सीरिया की राजधानी दमिश्क मंगलवार को भीषण धमाकों से दहल उठी। इस घटना के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। तबाही के दृश्य इतने भयानक हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप गई है।
मैक्रों के होटल के पास धमाका सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि धमाके के वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दमिश्क में ही मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, एक बम उस होटल (फोर सीजन्स) के पास गिरा जहां राष्ट्रपति मैक्रों ठहरे हुए थे। पहला धमाका तब हुआ जब मैक्रों राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो चुके थे।
तबाही का खौफनाक मंजर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़कों पर जलती हुई गाड़ियां, धुएं का गुबार और चारों ओर पसरा सन्नाटा साफ देखा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। दूसरा धमाका घटनास्थल पर मौजूद एक एम्बुलेंस में हुआ, जहां बचाव कार्य के लिए लोग एकत्र थे।
पांच दिन में दूसरी बड़ी वारदात दमिश्क में सुरक्षा व्यवस्था पर यह बड़ा प्रहार है। इससे पहले 2 जुलाई को भी शहर के एक कैफे में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई थी और 20 लोग घायल हुए थे। महज पांच दिनों के भीतर हुई इस दूसरी घटना ने सीरियाई प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को बड़ी चुनौती दी है।
सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सीरिया में हिंसा आम हो गई है, तो वहीं अन्य ने इसे देश की छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश बताया। लोग घायलों के सुरक्षित होने की दुआएं कर रहे हैं।
बता दें कि सीरिया में 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद राष्ट्रपति अहमद अल-शरा देश में स्थिरता लाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन लगातार हो रहे इन धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
मुस्लिम देश सीरिया से बड़ी खबर।
— Panchjanya (@epanchjanya) July 7, 2026
सीरिया के दमिश्क में धमाका, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाका।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के दौरान दमिश्क में दो धमाके हुए।
यह धमाके फोर सीजन्स होटल के पास हुए, जहां… pic.twitter.com/Rjd674h7sb
बरुईपुर में सायोनी घोष का कड़ा विरोध: लोगों ने लगाए बेईमान और गद्दार के नारे
उत्तर भारत में फिर बिगड़ेगा मौसम: दिल्ली-यूपी से हिमाचल तक 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
पाकिस्तान की असलियत को न भूलें : अमेरिकी सीनेटर ने शहबाज सरकार को जमकर धोया
रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की ‘रामायण’: क्या 18 जुलाई को सामने आएगा फिल्म का पहला धमाका?
बेईमान, सायोनी बेईमान : बागी टीएमसी सांसद को देख भड़की भीड़, लगा दिए गद्दार के नारे
क्या वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन का करियर 12 गेंदों में खत्म कर दिया गया?
आईटीआई के लड़कों का अतरंगी डांस वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले - स्वैग तो देखो!
इमरजेंसी में बचाएंगे आपकी जान: डूबती कार और गिरती लिफ्ट से बचने के अचूक लाइफ हैक्स
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर गुंडों का तांडव: कार रुकवाकर परिवार को बेरहमी से पीटा, रोती रही महिला
बर्थडे स्पेशल: जब कैप्टन कूल का टूटा सब्र, मैदान पर दिखा धोनी का रौद्र रूप