क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म द ओडिसी का सोमवार को लंदन में भव्य वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू रेड कार्पेट पर नजर आई। प्रीमियर के ठीक बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं क्योंकि फिल्म के फर्स्ट रिव्यू सामने आ चुके हैं।
क्रिटिक्स ने बताया सिनेमैटिक अचीवमेंट फिल्म देखने वाले समीक्षकों में इसे लेकर भारी उत्साह है। कोलाइडर के स्टीवन वेनट्रॉब ने फिल्म को जबरदस्त बताते हुए कहा कि नोलन का सुपरनैचुरल चीजों को दिखाने का अंदाज एकदम सटीक है। उन्होंने दर्शकों को इसे IMAX 70mm में देखने की सलाह दी है, जिसे उन्होंने एक जादुई अनुभव करार दिया है।
नोलन के स्टाइल का जादू सीनियर फिल्म क्रिटिक पेरी नेमिरॉफ ने इसे फिल्ममेकिंग का शानदार अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि होमर के महाकाव्य का यह भव्य एडेप्टेशन पूरी तरह से नोलन के सिग्नेचर स्टाइल में रचा गया है। उनके अनुसार, दुनिया का शायद ही कोई दूसरा फिल्ममेकर इस विशाल कहानी को इतने बड़े स्केल और दिल के साथ पर्दे पर उतार सकता था।
प्यार और नुकसान का सफर फिल्म जर्नलिस्ट रेचल लीशमैन ने द ओडिसी की तारीफ करते हुए इसे प्यार और नुकसान की एक भावुक यात्रा बताया है। उन्होंने फिल्म को बोल्ड, शानदार और बेहतरीन बताते हुए कहा कि नोलन ने ओरिजिनल कहानी के साथ जो स्पार्क जोड़ा है, वह इसे बेहद खास बनाता है।
रॉबर्ट पैटिनसन ने लूटी महफिल फिल्म की कास्ट की परफॉर्मेंस ने भी आलोचकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। एरिक डेविस ने ऐनी हैथवे, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के काम की जमकर सराहना की है। हालांकि, उन्होंने रॉबर्ट पैटिनसन को फिल्म का हाइलाइट बताया। डेविस का मानना है कि पैटिनसन ने अपने किरदार की बुराई को जिस चालाकी और गहराई से पेश किया है, वह उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है।
Christopher Nolan’s ‘The Odyssey’ is INCREDIBLE.
— Steven Weintraub (@colliderfrosty) July 6, 2026
I m really blown away by this film. Everything from the flawless performances to the way Nolan embraces the supernatural is just perfect.
If you can, SEE IT IN @IMAX 70mm. It’s a jaw dropping experience.
It ll be great… pic.twitter.com/UXEAjF8cKk
इंडोनेशिया का प्रम्बानन मंदिर: जहाँ पत्थरों पर जीवंत हो उठती है रामायण
पीओके में बगावत की आग: भारत से मदद की गुहार लगा रहे सरदार अमन खान
ईरान का भारत को खास संदेश: मुश्किल वक्त में मिले साथ को कभी नहीं भूलेंगे
तालाब में फेंके जाते समय भी जिंदा थी मासूम, 12 साल की बच्ची से बर्बरता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख दहल उठे डॉक्टर
राहुल गांधी का बिहार दौरा: पटना आने से पहले सियासी पारा गर्म, BJP और कांग्रेस आमने-सामने
वर्दी का ‘अनैतिक’ खेल: पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा महिला कांस्टेबल के साथ रंगरलियां मनाते सिपाही
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, बोले- यह करोड़ों भारतीयों का सम्मान
जिम्बाब्वे फतह के लिए युवा ब्रिगेड तैयार: श्रेयस अय्यर को कमान, संजू सैमसन बाहर
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: कृष्ण मोहन बने अंतरिम महासचिव, बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन संभालेंगे जिम्मेदारी