प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह दिवसीय विदेश यात्रा का आगाज बेहद धमाकेदार रहा है। जकार्ता पहुंचे PM मोदी को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुभियांतो ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बिंतंग आदिपूर्णा (Bintang Adipurna) से सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक संबंधों की नई मिसाल है।
सम्मान मिलने के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें रक्षा सहयोग पर बड़ा फैसला लिया गया। भारत और इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल की सप्लाई के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह डील भारत के रक्षा निर्यात के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
इस समझौते से भारत का रक्षा बाजार में दबदबा और मजबूत हुआ है। अब दुनिया भारत को एक विश्वसनीय रक्षा आपूर्तिकर्ता के रूप में देख रही है। इंडोनेशिया के लिए यह डील समुद्री और वायु-रक्षा सुरक्षा के लिहाज से गेम-चेंजर साबित होगी, जबकि भारत के लिए यह आत्मनिर्भर भारत की वैश्विक सफलता को दर्शाता है।
वार्ता के दौरान PM मोदी ने वैश्विक अशांति पर चिंता जताते हुए कूटनीति और संवाद को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत के रुख को दोहराते हुए उन्होंने टू-स्टेट सॉल्यूशन का समर्थन किया। वैश्विक मंच पर भारत की यह सक्रियता देश की विदेश नीति की परिपक्वता को बयां करती है।
जकार्ता में भव्य स्वागत के बाद, प्रधानमंत्री का यह मेगा टूर अब अगले पड़ाव की ओर बढ़ेगा। इंडोनेशिया के बाद PM मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक बड़े शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की करीब चार दशक बाद होने वाली पहली यात्रा होगी।
#WATCH | Jakarta: Indonesia President Prabowo Subianto conferred the country s highest honour ’Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ medal of honour upon PM Narendra Modi
— ANI (@ANI) July 7, 2026
The Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia “Medal of Honour’ is the highest honour in the… pic.twitter.com/7U6ZgbGxuz
फेरों के बीच हुई बड़ी चूक, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी का मजेदार वीडियो वायरल
ENG vs IND: प्रैक्टिस के दौरान वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, फैंस की बढ़ी चिंता
बरुईपुर में सायोनी घोष का कड़ा विरोध: लोगों ने लगाए बेईमान और गद्दार के नारे
शादी के बंधन में बंधे आमिर-गौरी: पहली बार साथ दिखे न्यूली वेड कपल, वेडिंग रिंग ने खींचा सबका ध्यान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाना बड़ी भूल... संजू सैमसन को बाहर करने पर भड़के मोहम्मद कैफ
ईरान का भारत को खास संदेश: मुश्किल वक्त में मिले साथ को कभी नहीं भूलेंगे
वाराणसी स्टेशन पर झरना , सपा सांसद ने PM मोदी पर कसा तंज
अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी का शिवलिंग अचानक पिघला, भक्तों की चिंता बढ़ी
आंसुओं के साथ रोनाल्डो का सफर खत्म, स्पेन ने 1-0 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
NH-30 पर काल बनकर टूटा सफर: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत